उई अम्मा जैसे गानों पर नर्तकियों ने किया उत्तेजक डांस, MLA के वायरल वीडियो से मचा बवाल, नवरात्रि में अश्लीलता पर बजरंग दल ने जताया विरोध

Dancers performed provocative dances to songs like "Oye Amma," a viral video of an MLA sparked outrage, and the Bajrang Dal protested the obscenity during Navratri.

उई अम्मा जैसे गानों पर नर्तकियों ने किया उत्तेजक डांस, MLA के वायरल वीडियो से मचा बवाल, नवरात्रि में अश्लीलता पर बजरंग दल ने जताया विरोध

दुर्ग : नवरात्रि में जहां माहौल  भक्ति वाला होता है. वहीं भिलाई में अश्लीलता का प्रदर्शन किया जा रहा है. नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर जहां संपूर्ण देश मां दुर्गा की आराधना और भक्ति में लीन होता है. वहीं छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित शांति नगर लोक आंगन में आयोजित गरबा महोत्सव में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां भक्ति और संस्कृति की आड़ में आयोजित गरबा उत्सव में खुलेआम अश्लील गानों और डांस का प्रदर्शन किया गया. जिसने नवरात्र जैसे पवित्र पर्व की गरिमा को आहत किया.
सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह रही कि इस आयोजन में खुद भाजपा के वैशाली नगर विधायक राकेश सेन भी मौजूद थे. और आयोजन स्थल के बीचोंबीच जमीन पर बैठकर इन प्रस्तुतियों का ‘आनंद उठाते’ देखे गए. वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं. लेकिन इसकी चर्चा पूरे शहर भर में हो रही है.
कार्यक्रम के दौरान "उई अम्मा, उई अम्मा" जैसे गीतों पर नर्तकियों ने उत्तेजक और अशोभनीय प्रदर्शन किया, जिसे देखकर वहां मौजूद परिवार, महिलाएं और समाजसेवी बेहद आहत नजर आए. स्थानीय नागरिकों ने इसे सीधे तौर पर नवरात्रि की भावना का अपमान बताया. लोगों का कहना है कि मां दुर्गा की उपासना और साधना के इस पर्व पर इस तरह के गीत और नृत्य पूरी तरह अनुचित हैं.
बजरंग दल के जिला संयोजक रतन यादव और अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनका कहना है कि नवरात्र जैसे पावन पर्व पर अश्लीलता का यह रुप असहनीय है. अगर वीडियो असत्य है तो विधायक रिकेश सेन को सार्वजनिक रुप से सामने आकर अपना पक्ष रखना चाहिए.
बजरंग दल का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं. नवरात्रि शक्ति उपासना और आस्था का पर्व है. ऐसे समय में इस तरह की गतिविधियों का सामने आना गंभीर सवाल खड़ा करता है. संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.
वहीं, आम लोगों के बीच भी इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल पुलिस और प्रशासन के रुख का इंतजार है कि इस विवादित वीडियो पर क्या कार्रवाई की जाती है. गौरतलब है कि विधायक जी ने प्रेमी जोड़े के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए एक गार्डन का लाइव वीडियो जमकर वायरल हुआ था. जिसके बाद से विधायक प्रेमी जोड़ों के निशाने पर थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t