युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम किए बिना अस्पताल से शव ले गए परिजन, अंतिम संस्कार के पहले चिता से शव उठाकर ले गई पुलिस
Suspicious death of a young man, relatives took the body from the hospital without conducting a postmortem, police took away the body from the pyre before the funeral
रायपुर : राजधानी के दोंदेकला गांव के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा कर शव को जब्त कर लिया. मृतक क्षत्रपाल वर्मा की मौत बेस्ट ऑर्थोपैडिक अस्पताल में हुई थी. परिजन पोस्टमार्टम न कराने का पत्र देकर शव को घर ले आए थे और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चिता से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया.
मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप लगाया है. जबकि अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है. इस मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने विधानसभा थाना पुलिस की मदद से शव जब्त कर लिया है और जांच शुरु कर दी है.
थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध हालत में हुई है. इसलिए शव को परीक्षण के लिए लाया गया है. पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



