निखिल चंद्राकर की पत्नी ने रेप पीड़िता के घर पर किया अवैध कब्जा, अनशन पर बैठी आक्रोशित युवती, आत्मदाह की दी चेतावनी, मचा हड़कंप
Nikhil Chandrakar's wife illegally occupied the rape victim's house, angry woman sat on hunger strike, threatened to commit suicide, created a stir
रायपुर : कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी निखिल चंद्राकर की पत्नी तलविंदर चंद्राकर उर्फ चिक्की पर आरोप है कि उसने एक युवती के घर पर सामान सहित कब्जा कर लिया है. इस मामले में युवती पिछले दो साल से थाना खम्हारडीह के चक्कर काट रही है. लेकिन थाना प्रभारी मनोज कुमार साहू द्वारा अभी तक कोई जुर्म दर्ज नहीं किया गया है. और इस मामले में एडिशनल एसपी लखन पटले के हस्तक्षेप के बावजूद थाना प्रभारी ने मामला दर्ज नहीं किया. जिससे परेशान युवती ने थाने के सामने आमरण अनशन पर बैठ गई है.
युवती का कहना है कि अगर प्रशासन मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है. तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होगी. युवती के समर्थन में सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है.
इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना दिया है और अब सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह कब तक इस गंभीर मामले में कदम उठाएगा. गौरतलब है कि कोयला घोटाले से जुड़े कई महत्वपूर्ण आरोपों की जांच अभी भी चल रही है और यह नया मामला प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है. सूत्रों की माने तो यह मामला इसलिए नहीं दर्ज हो रहा है. क्योंकि पिछली कांग्रेस सरकार की कुछ अधिकारियों के शह पर और कुछ कांग्रेसी नेताओं के निर्देश पर इन शिकायतों को रोकने के लिए काम किया गया. इसके बाद अब इस मामले में पीड़िता को सिर्फ और सिर्फ भड़काने का काम किया जा रहा है. आरोपियों के पास पैसा होने की वजह से जो भी अधिकारी पदस्थ होता है. उसे पैसा देकर खरीद लिया जाता है. जिसकी वजह से अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ. जबकि भाजपा शासन काल आने के बाद इस मामले दर्ज करने के लिखित आदेश भी अधिकारियों के पास हैं. लेकिन जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत चल रही है. जिसमें सबूत को छुपा कर गलत रिपोर्ट आला अधिकारियों को दे दी जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



