हनीट्रैप में फंसा युवक, घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर बनाए अश्लील फोटो-वीडियो, फिर 2.17 लाख की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में 2 महिलाएं गिरफ्तार
Young man falls victim to honey trap: lured to a house, drugged, and filmed in compromising photos and videos; subsequently blackmailed for ₹2.17 lakh—two women arrested in Raipur.
रायपुर : राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है. एक युवक को कथित तौर पर जाल में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ली और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर 2.17 लाख रुपये वसूले गए. पीड़ित की शिकायत पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ जुर्म दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता बीरगांव गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार उम्र 54 साल ने बताया कि उसकी पहचान अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी से थी. महिला ने 6 जनवरी 2026 को उसे अपने घर बुलाया. जहां पहले से एक अन्य महिला भी मौजूद थी. वहां उसे शराब पिलाई गई. जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला हुआ था. बेहोश होने के बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली गईं.
पीड़ित का आरोप है कि दो दिन बाद उसे फिर बुलाकर वे तस्वीरें दिखाई गईं और उन्हें परिवार और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की गई. बदनामी के डर से उसने ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर दी.
शिकायत में यह भी कहा गया कि इसके बाद ब्लैकमेलिंग का सिलसिला लगातार चलता रहा. आरोपियों ने अलग-अलग महीनों में कई किस्तों में रुपये वसूले. जनवरी से जून के बीच कुल 2.17 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है. इसके बावजूद आरोपी महिलाएं लगातार और पैसे मांगती रहीं. और तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देती रहीं.
पीड़ित के पुलिस के पास पहुंचने के बाद गुढ़ियारी थाना में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस आरोपों की जांच की और पुलिस टीम ने मोबाइल चैट, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और यूपीआई डिटेल्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की गहन जांच की. पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को धर दबोचा.
आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और अन्य सामग्रियां जब्त कर ली गई हैं. कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों महिलाओं को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



