अश्लली फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगी रकम, 5 लाख की डिमांड करने वाले 3 ब्लैकमेलर को पुलिस ने दुर्ग से किया गिरफ्तार

Demanded money by threatening to make obscene photo video viral 3 blackmailers demanding Rs 5 lakh arrested from Durg

अश्लली फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगी रकम, 5 लाख की डिमांड करने वाले 3 ब्लैकमेलर को पुलिस ने दुर्ग से किया गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में शुभम निर्मलकर, सत्यम श्रीवास्तव और हर्ष जैन को पुलिस ने हिरासत में लिया है. आरोपियों ने पीड़ित से 5 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रोशन जैन उम्र 40 साल निवासी रमेश कृपा महावीर कॉलोनी दुर्ग ने 1 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी भतीजी के मोबाइल पर कॉल कर 5 लाख रुपये की मांग की गई और अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई.
इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर के कॉल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) निकाले गए. जिससे पता चला कि शुभम निर्मलकर एयरटेल का रिटेलर है और उसने फर्जी सिम कार्ड्स का उपयोग किया था. पूछताछ के दौरान शुभम ने खुलासा किया कि उसने सत्यम श्रीवास्तव को करीब 45 फर्जी सिम कार्ड दिए थे. जिनका इस्तेमाल जुर्म में किया गया.
पीड़िता के बयान के मुताबिक आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए 5 लाख रुपये और ज्वेलरी की मांग की थी. आरोपियों द्वारा संगठित रुप से फर्जी सिम सिंडिकेट बनाकर जुर्म की साजिश रचने की बात सामने आई.
तीनों आरोपियों ने जुर्मकबूल कर लिया. और 5 अक्टूबर 2024 को उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. उक्त कार्यवाही में उनि अमित अंदानी, सउनि किरेन्द्र सिंह, म.प्र.आर. चम्पाकली यादव, आरक्षक अलाउद्दीन शेख, केशव कुमार, डोमन साहू के साथ सायबर सेल से विजय शुक्ला की भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी:
शुभम निर्मलकर पिता संतराम निर्मलकर उम्र 27 साल निवासी पोलसायपारा, दुर्ग
सत्यम श्रीवास्तव पिता गोपाल श्रीवास्तव उम्र 29 साल निवासी महावीर कॉलोनी रोड, बैजनाथ पारा, दुर्ग
हर्ष जैन उर्फ हर्ष लोढ़ा पिता महावीर जैन उम्र 26 साल निवासी महावीर कॉलोनी, दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb