धान खरीदी की समय सीमा पर भूपेश बघेल ने उठाया सवाल, बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता, बोले- अपराध नियंत्रण में विफल

Bhupesh Baghel raised questions on the time limit for paddy procurement expressed concern over rising crimes said failed to control crime

धान खरीदी की समय सीमा पर भूपेश बघेल ने उठाया सवाल, बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता, बोले- अपराध नियंत्रण में विफल

विकास उपाध्याय बने असम के विशेष पर्यवेक्षक

रायपुर : एआईसीसी अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को असम का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की है और यह आदेश जारी किया है.

कांग्रेस ने MP और असम उपचुनावों के लिए जारी की 6 प्रत्याशियों की लिस्ट, बुधनी से राजकुमार पटेल लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम और मध्य प्रदेश विधानसभाओं के उपचुनावों के लिए 6 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. जारी लिस्ट में असम के 4 और एमपी के 2 प्रत्याशियों का नाम शामिल है. मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बुधनी से राजकुमार पटेल चुनाव लड़ेंगे.

धान खरीदी की समय सीमा पर भूपेश बघेल ने उठाया सवाल, बढ़ते अपराधों पर जताई चिंता, बोले- अपराध नियंत्रण में विफल

रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. उन्होंने हाल ही में रायपुर में हुई 20 लाख की लूट और 10 करोड़ के सोने की बरामदगी का उल्लेख किया. भानूप्रतापपुर में एक बेरोजगार भाजयुमो नेता के पास करोड़ों रुपये मिलने की घटना को लेकर बघेल ने सवाल उठाया कि क्या यह पैसे किसी मंत्री के रिश्तेदार के हैं.
बघेल ने कहा कि हत्या, बलात्कार, लूटपाट और चोरी जैसे अपराधों में तेजी से वृद्धि हो रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक और गृह मंत्री की विफलताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है. बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार ने हजारों करोड़ का कर्ज लिया है और पिछले 10 महीनों में जो विकास कार्य चल रहे थे. वे भी रुक गए हैं.
बघेल ने धान खरीदी के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी. तब 1 नवंबर से धान खरीदी की बात करती थी. लेकिन अब सरकार में आने के बाद धान खरीदी लेट क्यों हो रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत पर शक हो रहा है और यह धान खरीदी में परेशानी उत्पन्न कर सकती है. बघेल ने कहा कि धान की कटाई शुरु हो चुकी है और सरकार को धान खरीदने का समय बढ़ाना चाहिए.
हसदेव मामले में बघेल ने कहा कि विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है कि नए खदानों के लिए पेड़ की कटाई नहीं होनी चाहिए. उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने 23 खदानों को कारीडोर में शामिल किया था.
बघेल ने वर्तमान सरकार की अपराध नियंत्रण में विफलता पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें करते हैं. लेकिन अपराधों पर लगाम लगाने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं. विधायक ईश्वर साहू के बेटे के खिलाफ एफआईआर कराने में भी बहुत समय लगा है. जो सरकार की कार्यप्रणाली को दर्शाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb