डायल 112 के आरक्षक और ड्राइवर की लेट आने का आरोप में बेरहमी से पिटाई के 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सरेआम निकाली हेकड़ी, सरेआम निकाला जुलूस

Eight accused arrested for brutally beating a Dial 112 constable and driver over an alleged delay in arrival; police publicly displayed their dominance and paraded the accused.

डायल 112 के आरक्षक और ड्राइवर की लेट आने का आरोप में बेरहमी से पिटाई के 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सरेआम निकाली हेकड़ी, सरेआम निकाला जुलूस

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरी में 19 जून की रात ट्रक से टकराकर बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई थी. जबकि एक घायल था. खबर पर डायल 112 में तैनात आरक्षक व ड्राइवर 2 लोगों को अस्पताल पहुंचाने के बाद घटनास्थल पर पड़े 2 अन्य घायलों को लेने पहुंचे थे. इस दौरान मौके पर मौजूद मृतकों के गांव के युवकों ने उन्हें लेट आने तथा वीडियो बनाने की बात पर पकड़ लिया. फिर लात-मुक्कों से दोनों की बेरहमी से पिटाई की. इससे वे बेहोश हो गए थे. बाद में पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इधर आरक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मंगलवार को 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में उनका जुलूस निकाला.
डायल 112 में तैनात आरक्षक निशांत टोप्पो ने प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 जून की रात 11 बजे रायपुर पीएफटी कॉल सेंटर से पाईंट आया कि ग्राम खजुरी-सेमरसोत मेन रोड में एक्सीडेंट हो गया है. इसमें 4 व्यक्ति घायल हालत में पड़े हैं. इसके बाद वह 112 आपात कालीन वाहन को लेकर ड्राइवर के साथ मौके पर पहुंचा. यहां देखा कि 4 युवक सडक़ किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराए थे.
इसके बाद वह 2 लोगों को डायल 112 वाहन के माध्यम से अस्पताल प्रतापपुर पहुंचाकर फिर से अन्य 2 घायलों को लेने पहुंचा था. इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद 8 युवकों ने वाहन को रोककर घेर लिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि जल्दी क्यों नहीं आए? जब उसने कहा कि 2 लोगों को पहले अस्पताल पहुंचा चुका हूं. दूसरी बार लेने आया हूं.
इसके बाद भी सभी ने मिलकर मुझसे व ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट की. पीडि़त आरक्षक निशांत टोप्पो की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 221, 132, 121(1), 191(2), 190 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरु की. इसके बाद मामले में शामिल 8 आरोपियों व ट्रक में आगजनी करने वाले 2 आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरक्षक और ड्राइवर से मारपीट करने वाले सभी आरोपी ग्राम बैकोना के रहने वाले हैं:
ये 8 आरोपी हुए गिरफ्तार
मुकेश पैंकरा पिता मोहरलाल उम्र 23 साल निवासी ग्राम बैकोना
प्रकाश पैंकरा उर्फ जीरा उम्र 19 साल
करमसाय पैंकरा उर्फ जीरा पिता महेन्द्र उम्र 21 साल
नरेश पैंकरा पिता धरमकुमार उम्र 27 साल
शिवसागर पैंकरा पिता प्रेमसाय उम्र 30 साल
अभय पैंकरा संतोष उम्र 20 साल
पारसनाथ पैंकरा पिता प्रेमसाय उम्र 32 साल
रामकेवल पैंकरा पिता रामबलि उम्र 26 साल
ट्रक में आग लगाने वाले 2 अन्य भी गिरफ्तार
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों में से कुछ ने ट्रक में आगजनी भी की थी. पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 324(5) के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मुकेश उर्फ सीजय पैंकरा पिता मोहरलाल पैंकरा उम्र 23 साल
दीपेश पैंकरा पिता देवधारी उम्र 25 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t