खुलेआम गुंडागर्दी, आदिवासी ग्रामीण की लात घुसों से की पिटाई, खाकी की धौंस का Video वायरल, पुलिस अधिकारी लाइन अटैच
Open hooliganism, tribal villager beaten with kicks and punches, video of khaki's bullying goes viral, police officer line attached
कोंडागांव : जब रक्षक ही आपके लिए परेशानी बन जाएं तो क्या कहेंगे? जिस पुलिस से आपको उम्मीद रहती है कि ये आपको एक सुरक्षित माहौल देंगे. वहीं, आपके ऊपर खाकी का रौब झाड़ने लगे तो कैसा लगेगा.. कोंडागांव में पुलिस की खुलेआम गुंडागर्दी सामने आई है. जहां बीच बाजार में आदिवासी के साथ मारपीट की गई. इस मामले में पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने संज्ञान लिया है और मारपीट करने वाले ASI लाइन अटैच किया है. एसपी ने कहा, जवान के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही भी की जाएगी. यह मामला बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बड़े डोंगर के साप्ताहिक बाजार में आदिवासी के साथ बड़े डोंगर थाना प्रभारी विनोद नेताम के सामने ASI उमेश मंडावी ने खुलेआम बीच बाजार में गाली गलौज की. उसे जमीन में पटक-पटक कर लात घुसों से भी पिटाई की. बात यहीं नहीं रुकी. मारपीट का वीडियो बनता देख एएसआई ने वीडियो बनाने वाले को भी धमकी दी.
पुलिस जवान द्वारा आदिवासी से मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. बताया जा रहा कि यह घटना शनिवार की है. एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने कहा, मामले को संज्ञान में लिया गया है और जवान को लाइन अटैच कर दिया है.
एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने कहा कि एसपी ने इसे संज्ञान में लिया. जवान को लाइन अटैक कर दिया है. निलंबन की कार्रवाई की जा रही है. सभी जवानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो. जनता से मधुर संबंध स्थापति करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



