जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, पेड़ नीचे सोए हालत में 7 लोगों ने मिलकर मारा, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
An old man was brutally murdered on suspicion of witchcraft, 7 people killed him while he was sleeping under a tree, police arrested all the accused and sent them to jail
कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 7 लोगों ने मिलकर बुजुर्ग की हत्या कर दी. घटना एक फरवरी की बताई जा रही है और इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों को शक था कि बुजुर्ग जादू टोना करता है. इसलिए यह खौफनाक कांड किया. घटना जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के मंडानार गांव का है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी को बुजुर्ग सोमारु राम पोया उम्र 60 साल की हत्या हुई और 2 फरवरी को पुलिस को हत्या की जानकारी मिली. मृतक के बेटे रामसाय पोया ने पुलिवस को बताया कि 1 फरवरी की रात को खाना खाने के बाद उनके पिता सोमारु राम पोया उम्र 60 साल घर की बाड़ी में बने लाड़ी में जाकर सो गए थे. अगली सुबह घर की ओर ना आने पर बेटे ने जाकर देखा तो पता चला कि पिता इमली पेड़ के नीचे खाट पर उनका शव है. मौके पर हथौड़ी भी पड़ी थी. किसी ने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. मृतक गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था.
बेटे की शिकायत पर पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया. शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के साथ ही पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई शुरु की गई. गठित टीम ने संदेह के आधार पर गांव के 7 लोगों को हिरासत में लिया.
संदेहियों ने पूछताछ में सोमारु राम पोया का कत्ल करना कबूल किया. आरोपियों ने बताया कि सोमारु जादू टोना करता है. गिरफ्तार आरोपियों में गणेश मातलाम उम्र 30 साल, रमेश मातलाम उम्र 38 साल, बुधराम मातलाम उम्र 60 साल, सगउ राम मातलाम उम्र 32 साल, दुरगूराम मातलाम उम्र 28 साल, रतन सिंह मातलाम उम्र 36 साल और लखमू राम कोरेटी उम्र 62 साल शामिल है. सभी मंडानार गांव के ही रहने वाले हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



