स्टाफ डेम में नहाने गए लड़का और लड़की की डूबने से मौत, इधर पुल से नदी में गिरी हाइवा, बाल-बाल बचे लोग, देखने वालों की लगी भारी भीड़

A boy and a girl who went to take bath in Staff Dam died by drowning, while a truck fell into the river from the bridge, people escaped narrowly, huge crowd gathered to see the onlookers

स्टाफ डेम में नहाने गए लड़का और लड़की की डूबने से मौत, इधर पुल से नदी में गिरी हाइवा, बाल-बाल बचे लोग, देखने वालों की लगी भारी भीड़

स्टाफ डेम में नहाने गए लड़का और लड़की की डूबने से मौत

सरगुजा : लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटिंदा में स्टाफ डेम में नहाने गए नाबालिग लड़का लड़की की डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक राहुल दास पिता मनोज दास उम्र 13 साल ग्राम गणेशपुर केनापारा निवासी अपनि बुआ के घर ग्राम कठिंदा जन्मदिन मनाने गया था. इसके बाद राहुल दास पिता मनोज दास उम्र 13 साल संजना दास पिता रघु दास उम्र 12 सालर्ष स्थानीय बच्चों के साथ 16 अगस्त की दोपहर 3:30 बजे राजा मुड़ा स्टाफ डैम नहाने पहुंचे थे. नहाने के दौरान संजना दास और राहुल दास डूबने लगे. वहीं दुसरे बच्चों ने बचाने का प्रयास किया था. और हादसे की जानकारी परिवारजनों को दी.
बच्चों के परिजन और जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुरेश सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दोनों नाबालिग लड़का लड़की को पानी से बाहर निकाल कर इलाज  के लिए डायल 112 के जरिए लखनपुर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिवारजनों सहित गांव में शोक का माहौल है. वही शाम होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम रविवार को पुलिस के द्वारा कराया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पुल से नदी में गिरी हाइवा, बाल-बाल बचे लोग

रायपुर : महादेव घाट में रविवार सुबह एक हाइवा ट्रक लबालब खारुन नदी में जा गिरी. इस हादसे में ड्राइवर के नियंत्रण खोने की बात बताई जा रही है. इसमें हाइवा में  ड्राइवर कंडक्टर दो सवार थे. इनमें से एक के नदी से निकल आने और दूसरे के बहने की खबर दी गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. यह हादसा नदी के उस पार अमलेश्वर की तरफ का है.
मिली जानकारी के मुताबिक हाइवा बिल्डिंग मैटेरियल अनलोड कर अमलेश्वर से रायपुर की तरफ आ रही थी.  हादसे के दौरान ट्रक ने घाट के पास स्थित एक पान ठेले को भी टक्कर मारी. लेकिन गनीमत रही कि ठेले पर बैठे लोग सुरक्षित रहे. हाईवा चालक नशे में था और नियंत्रण खो बैठा. ट्रक के सीधे ब्रिज से नदी में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पान ठेला संचालक ने बताया कि अगर ट्रक की दिशा में थोड़ा सा भी बदलाव होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB