राजधानी में युवक को घर से घसीटकर निकाला बाहर, बदमाशों ने मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
In the capital, a young man was dragged out of his house, miscreants stabbed him, he died during treatment, police arrested 6 accused
रायपुर : चंगोराभाठा इलाके में युवक की हुई हत्या मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते सोमनाथ यादव को कुछ युवक घर से लेकर गए और गली में ले जाकर पहले बेदम पिटाई की. जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने मृतक के पैर की पिंडली में चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया और फरार हो गए थे. यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके का है.
मृतक की मां के द्वारा पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक 13 अगस्त की सोमनाथ को कुछ युवक देर रात घर से बुलाकर ले गए. पूरी वारदात को मृतक की छोटी बहन ने देखा कि उसके भाई को घर से बुलाकर कुछ युवक पास की गली में ले जाकर जमीन पर पहले जमकर मारपीट की और कुछ युवक उसके पैर में नुकीली धारदार हथियार से वार कर रहे थे. घायल युवक को चाकू मारकर सभी आरोपी फरार हो गए थे. उसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को खबर दी. तब पुलिस ने उसको एम्स अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. सामने आए वारदात के CCTV फुटेज से इस बात की पुष्टि हो रही है.
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी गुढियारी और चंगोराभाठा के निवासी बताए जा रहे है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी हेमंत निषाद, सूरज निर्मलकर, मुकुंद निषाद, आनंद सारथी, सन्नी देवांगन समेत करण वर्मा को डीडी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



