तालाब में तैरती मिली रात घर से निकली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, पीएम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का रहस्य

The body of a woman who had left her home at night was found floating in a pond, causing panic in the area, police engaged in investigation, the mystery of death will be revealed in the post-mortem report.

तालाब में तैरती मिली रात घर से निकली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, पीएम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का रहस्य

बिलासपुर : न्यायधानी को रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बड़े तालाब में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी. मृतका की पहचान चंद्रकली कुर्रे उम्र करीब 32 साल के रुप में हुई है. ये मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरी सतनाम नगर की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरी सतनाम नगर में रविवार सुबह बड़े तालाब में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली. खबर मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी.
बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके अमेरी में रह रही थी. परिजनों के मुताबिक वह शनिवार रात घर से निकली थी. जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला को शराब पीने की आदत थी. पुलिस के मुताबिक मौत का कारण तालाब में डूबना मालूम हो रहा है. हालांकि असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
पुलिस ने मौके पर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल सकरी पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t