प्रभारी प्राचार्य की घर में मिला संदिग्ध हालत में शव, हत्या की आशंका, इधर युवक की मिली खून से लथपथ लाश, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

The body of the principal in charge was found in suspicious condition in his house, murder suspected, on the other hand, the body of a young man was found soaked in blood, angry villagers blocked the road

प्रभारी प्राचार्य की घर में मिला संदिग्ध हालत में शव, हत्या की आशंका, इधर युवक की मिली खून से लथपथ लाश, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

प्रभारी प्राचार्य की घर में मिला संदिग्ध हालत में शव, हत्या की आशंका

पहला मामला

बिलासपुर : गुरुवार की शाम को सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिल्हाटी इलाके में स्थित हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले प्रभारी प्रभारी प्राचार्य की उनके ही घर में उनकी लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
घटना की जानकारी के लगते ही मौके पर सरकंडा पुलिस टीम और जिले के आला अधिकारी पहुंच गए. वही शव को देखने पर शरीर में कई स्थानों पर चोट के निशान दिख रहे हैं. पुलिस अपनी जांच में जुट कर एफएसएल और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को मौके पर बुलाकर आगे की की कार्रवाई में जुट गई.
सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक मोपका चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मनोज कुमार चंद्राकर उम्र 40 साल बलौदा के ग्राम डोंगरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य 24 दिसंबर से उन्हें पड़ोसियों ने बाहर निकलते नहीं देखा था. गुरुवार शाम बदबू आने पर कॉलोनीवासियों ने घर का दरवाजा खटखटकाया. कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि प्राचार्य का शव कमरे में पड़ा था. उसके नजदीक खून से सना तवा भी पड़ा था.
मृतक मनोज चंद्राकर ने गांव की कुछ संपत्ति बेचकर चिल्हाटी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मकान बनाया था. यहां अपने परिवार के साथ रहते थे. थोड़े समय पहले ही पत्नी और बच्चों को बलौदा के जर्वे गांव छोड़कर आया था. घटना की खबर मिलने के बाद पत्नी और बच्चे बिलासपुर पहुंचे. उनका रो-रो कर बुरा हाल है. लोगों से रुपए लेनदेन की बात भी सामने आ रही है.
पुलिस की जांच पड़ताल में कुछ तथ्य सामने आए जहां पर पुलिस ने बताया कि दो चार दिन से मृतक का किसी से कोई संपर्क नहीं था. लाश पुरानी होने की आंशका है. यह कितनी पुरानी है यह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो सकेगा. फिलहाल मृतक के कान के पास चोट के निशान मिले हैं. फोरेंसिक की टीम भी जांच कर रही है. घटना कैसे हुई और किसने इसे अंजाम दिया इसकी जांच पुलिस कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

दुसरा मामला

युवक की मिली खून से लथपथ लाश, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा : कोरबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पाली थाना के सिल्ली मोड़ पर युवक की खून से लथपथ लाश मिली है. पाली क्षेत्र का रहने वाला विनय कश्यप रतनपुर में मोबाइल दुकान चलाता था. शुक्रवार की सुबह उसकी खून से लथपथ लाश रतनपुर से चार किलोमीटर दूर सिल्ली मोड़ पर मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद परिजनों को खबर दी गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
विनय कश्यप के शव को देखकर परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर लाश को यहां हादसे का रुप देने के लिए लाकर फेंकी गई है. जिस तरह से खून से लथपथ युवक बाइक के पास पड़ा है. अगर हादसा होता तो वह बाइक से दूर गिरता. पुलिस परिजनों को समझाइश देकर जांच करने की बात कह रही है.
इधर हत्या को हादसा मानकर जांच करने से नाराज परिजनों ने बिलासपुर-कोरबा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. परिजनों ने बताया कि गुरुवार को उसका मोबाइल बंद था. जिस पर परिजन और दोस्तों ने उसकी तलाश की. लेकिन वो नहीं मिला. उनका आरोप है कि विनय के सिर पर हमला किया गया है. चक्काजाम के चलते रतनपुर रोड में वाहनों की कतार लग गई. वहीं, पुलिस अफसर मौके पर मौजूद रहे. जो परिजनों को समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI