नाबालिग से दुष्कर्म, मक्के के बाड़ी में बुलाकर धमकी देकर करता रहा रेप, 8 महीने की हुई प्रेग्नेंट तब परिजनों के उड़े होश, पड़ोसी देवनाथ गिरफ्तार

Minor raped, threatened and raped in maize field; family shocked when she became 8 months pregnant, neighbour Devnath arrested

नाबालिग से दुष्कर्म, मक्के के बाड़ी में बुलाकर धमकी देकर करता रहा रेप, 8 महीने की हुई प्रेग्नेंट तब परिजनों के उड़े होश, पड़ोसी देवनाथ गिरफ्तार

कोंडागांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है. यहां एक युवक ने नाबालिग बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ लगातार अनाचार करता रहा. पुलिस ने आरोपी देवनाथ नेताम को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में 2 दिसंबर 2024 को आरोपी ने नाबालिग 10वीं की छात्रा को बहाने से मक्का बाड़ी के पास बुलाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद धमकी देकर कई बार शारीरिक शोषण करता रहा. डर की वजह से पीड़िता ने किसी को नहीं बताया.
मामले का खुलासा तब हुआ जब 2 अक्टूबर को अचानक पीड़िता के पेट मे दर्द उठने लगा। घरवाले बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में जांच के दौरान सामने आया कि वह 8 महीने की गर्भवती है. यह बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. आनन फानन में परिजनों ने फरसगांव थाना पहुंच कर पुरे मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई.
फरसगांव पुलिस ने आरोपी सोनाबेड़ा निवासी देवनाथ नेताम को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(i)(M), 65(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी देवनाथ नेताम को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t