खेत में मिली लाश का खुलासा, मां को गाली देने पर दोस्त को गमछे से गला घोंटकर मारा, आरोपी को पुलिस डॉग रुबी ने किया डिटेक्ट, सुकमन गिरफ्तार

The body found in the field was revealed; a friend was strangled with a towel for abusing his mother; the accused was detected by police dog Ruby, and Sukman was arrested.

खेत में मिली लाश का खुलासा, मां को गाली देने पर दोस्त को गमछे से गला घोंटकर मारा, आरोपी को पुलिस डॉग रुबी ने किया डिटेक्ट, सुकमन गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान दोस्ती खून में बदल गई. गुरुवार की सुबह एक ग्रामीण की लाश खेत में मिली थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस डाॅग रुबी ने आरोपी डिटेक्ट किया. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना तमनार थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुखमन निषाद पिता स्व बेडाराम उम्र 47 साल निवासी कुंजेमुरा 1 अक्टूबर को मवेशी चराने निकला था. लेकिन घर नहीं लौटा. अगले दिन उसकी लाश डामर प्लांट के पीछे खेत में मिली. उसके नाक और चेहरे से खून निकला हुआ था.
जांच में सामने आया कि मृतक का पड़ोसी दशरथ राठिया उम्र 47 साल भी उसके साथ था. पूछताछ में दशरथ ने कबूल किया कि शराब के नशे में सुकमन उसकी मां को गाली देने लगा. इससे नाराज होकर उसने पहले उसे धक्का दिया. जिससे सुकमन मुंह के बल गिर पड़ा और घायल हो गया. इसके बाद गुस्से में उसने गमछा से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
घटना की जांच के दौरान फॉरेसिंक टीम और पुलिस डॉग “रुबी” को बुलाया गया. जब शक के आधार पर ग्रामीणों को लाईन में खड़ा किया गया. तो रुबी सीधे मृतक के पड़ोसी  दशरथ राठिया 47 साल के पास जाकर उसके हाथ को पकड़ने लगी. बार-बार की गई जांच में भी वही डिटेक्ट हुआ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
आरोपी बे बताया कि सुकमन के साथ उसका उठना-बैठना था. बुधवार की रात को दोनों शराब पीए. तभी नशे में सुकमन राठिया उसकी मां को गाली-गलौज करने लगा. इससे दशरथ गुस्से में उसे धक्का दे दिया. जिससे मुंह के बल गिरने से सुकमन के चेहरे व नाक में चोट आयी और खून बहने लगा. इसके बाद सुकमन के गमछा से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर वहां से चले गया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 226/2025 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर कर आगे की कार्रवाई में जूट गई.
आरोपी
दशरथ राठिया पिता कुमार राठिया उम्र 47 साल निवासी खुदरीखार तमनार,जिला रायगढ़ छग 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t