3 साल की मासूम से दुष्कर्म पर गृह मंत्री के खिलाफ फूटा घुस्सा, कांग्रेसियों ने प्लांट में की तालाबंदी, आरोपी कंपनी कर्मचारी हरीश्याम गिरफ्तार

Anger erupts against the Home Minister over the rape of a 3-year-old girl; Congress workers blockade the plant; accused company employee Harishyaam arrested.

3 साल की मासूम से दुष्कर्म पर गृह मंत्री के खिलाफ फूटा घुस्सा, कांग्रेसियों ने प्लांट में की तालाबंदी, आरोपी कंपनी कर्मचारी हरीश्याम गिरफ्तार

धरसींवा : रायपुर के धरसींवा स्थित ग्राम पंचायत कपसदा में अरमिट फैक्ट्री की श्रमिक कॉलोनी में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. इस जघन्य अपराध के खिलाफ कांग्रेस (ओबीसी विभाग) ने शुक्रवार को धरसींवा में उग्र प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री के गेट पर तालाबंदी कर प्लांट का संचालन ठप कर पुतला दहन किया गया.. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि यह जघन्य अपराध शराबी युवक द्वारा 30 सितंबर 2025 की शाम को अंजाम दिया गया. धरसींवा पुलिस ने महाराष्ट्र के भण्डारा निवासी कंपनी कर्मचारी हरिशाम उर्फ हरीश्याम नन्दनवार उम्र 36 साल को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए धरसींवा थाने के सामने गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका और फैक्ट्री प्रबंधन पर भी जमकर बरसे.
मिली जानकारी के मुताबिक यह घिनौनी वारदात 30 सितंबर 2025 की शाम करीब 4 बजे हुई. आरोपी हरिशाम उर्फ हरीश्याम नन्दनवार उम्र 36 साल मूल रुप से महाराष्ट्र के भण्डारा का रहने वाला है और धरसींवा के कपसदा स्थित एक कंपनी में कार्यरत था. आरोपी ने कंपनी के मजदूर क्वार्टर में बच्ची के साथ ‘दुष्कर्म’ किया. महिला अधिकारी द्वारा पीड़िता के बयान लिए गए और मेकाहारा अस्पताल, रायपुर से बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया. जांच में पर्याप्त सबूत मिलने के बाद, पुलिस ने आरोपी हरिशाम को 3 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ धारा 65(2), 332(बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल ने किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब श्रमिक कॉलोनियों में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. धरसींवा की यह घटना सरकार की नाकामी और कानून-व्यवस्था की विफलता का जीवंत उदाहरण है.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी कि जब तक फैक्ट्री परिसर के भीतर सुरक्षित और मानक सुविधा युक्त लेबर क्वार्टर का निर्माण नहीं किया जाता. तब तक प्लांट का संचालन बंद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही और बीजेपी सरकार की उदासीनता ही इस शर्मनाक घटना की ज़िम्मेदार है.
कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि अरमिट फैक्ट्री में श्रमिकों का लंबे समय से शोषण हो रहा है. महिलाओं को केवल ₹370 और पुरुषों को ₹450 मजदूरी दी जाती है. श्रमिकों को न तो ESIC और बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और न ही स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. यह श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने प्रशासन के सामने चार प्रमुख माँगें रखीं. इनमें पीड़िता को त्वरित न्याय और आर्थिक सहायता, फैक्ट्री प्रबंधन व ठेकेदार पर कठोर कार्रवाई, श्रमिक कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था की जांच व सुधार और श्रमिकों को न्यूनतम वेतन व सभी वैधानिक सुविधाएं सुनिश्चित करना शामिल है.
कांग्रेस ने कहा कि यह घटना बीजेपी सरकार की संवेदनहीनता और नाकामी को उजागर करती है. प्रदेश में जुर्म लगातार बढ़ रहे हैं, श्रमिक शोषण का शिकार हो रहे हैं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. जबकि सरकार चुप्पी साधे बैठी है. कांग्रेस ने साफ किया कि अगर सरकार और प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा.
मुख्य रुप से कार्यक्रम मे उपस्थित पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उधो वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, मनहरण लाल वर्मा, कुंरा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश साहू, ढालेन्द्र वर्मा, कैलाश जायसवाल, जिला महामंत्री हरिश्चंद्र वर्मा धरसीवा सरपंच साहिल खान, रैता सरपंच आशीष वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र खेलवार, भगवानी डहरिया, उमेश भतरीया, राजू यादव, रवि लहरी, मोहन साहू, नारद साहू, मुकेश शर्मा, इजराफ़िल ख़ान, पंकज नायक, अनिरुद्ध वर्मा, संयम ठाकुर, सूरज ठाकुर, दिव्यनाथ वर्मा, प्रमोद पाल, नीतू साहू, आकाश गहरवार, सौरभ बंजारे, सोहेल खान, विक्की सोनवानी, खेमचंद देवांगन, हरीश साहू और द्गेर सारे कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t