छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक मारी जोरदार टक्कर, 2 छात्राओं समेत 5 कॉलेज स्टूडेंट्स की मौके पर दर्दनाक मौत, खून से सनी सड़क
In Chhattisgarh, a high speed Scorpio hit a bike, 5 college students including 2 girl students died on the spot, road covered with blood
कांकेर : कांकेर के भानुप्रतापपुर में शुक्रवार का दिन मातम का दिन साबित हुआ. यहां एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर जान चली गई. यह दुर्घटना हुई. हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सभी मृतकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया. उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 4:30 बजे दो बाइक में सवार कॉलेज के छात्र जा रहे थे. तभी भानुप्रतापपुर अंतागढ़ मार्ग में खंडी नदी के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नम्बर CG20 J 7215 ने उन्हें रौंद दिया. इस हादसे में 3 युवक और 2 युवती की मौत हो गई. सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
कांकेर के भानुप्रतापपुर में यह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है. शुक्रवार शाम चार बजे खंडी नदी के पास भानुप्रतापपुर अंतागढ़ सड़क मार्ग पर कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने कार चला रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस शव की पहचान कर रही है. इस हादसे के बाद से पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है.
बाइक सवार मृतकों में तीन संबलपुर के निवासी थे और अन्य 2 मृतक राजनांदगांव के मानपुर के निवासी थे. हादसे की खबर मृतकों के परिजनों को दे दी गई.
एसडीओपी पी.एस पैकरा ने बताया कि मृतकों की पहचान संबलपुर निवासी कामती कावड़े चौगेल, प्रियंका निषाद संबलपुर, मृतक चौकेश्वर प्रजापति संबलपुर, सेवन कुमार चंपाटोला मानपुर, वही एक अन्य की पहचान भी मानपुर निवासी के रुप में की गयी है.
सड़क सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस और परिवहन विभाग की तरफ से कांकेर में लगातार लोगों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है. इसके बावजूद भी जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है. कांकेर में बीते 6 साल में 1100 से ज्यादा लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवाई है. जबकि 2084 लोग घायल हुए हैं. बीते 6 साल में कुल 2012 सड़क हादसों के केस दर्ज किए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



