मंदिर में पूजा कर गांव लौट रही महिला से रेप के बाद गला घोंटकर हत्या, दशहरा पर घसीट ले गए जंगल, सुबह नग्न हालत में मिला शव
A woman returning to her village after worshipping at a temple was raped and strangled to death. She was dragged into the forest on Dussehra and her body was found naked in the morning.
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां कुंदेली गांव के पास जंगल में एक महिला का अर्धनग्न शव संदिग्ध हालत में मिला है. शव सीआरपीएफ कैंप के पास मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह मामला दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भांसी के मासापारा देवी मंदिर में 26 साल की महिला नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी की पूजा-अर्चना कर रही थी. विजयादशमी के दिन देर रात नवरात्रि पूजा से घर लौटते समय अज्ञात आरोपी ने उसे रास्ते से घसीटकर जंगल में ले गया और दुष्कर्म कर गला घोंटकर हत्या कर दी.
शुक्रवार सुबह महिला का शव नग्न हालत में घर से करीब 1 किमी दूर मिला. ग्रामीणों ने इसकी खबर पुलिस और परिजनों को दी. शव के पास से मोबाइल भी बरामद हुआ. जो फ्लाइट मोड पर था. शरीर पर हल्के चोट के निशान भी मिले हैं.
ASP आरके बर्मन ने बताया कि मामला रेप का है. गैंगरेप की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी. पुलिस ने जांच शुरु कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है.
घटना के बाद इलाके में ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद ऐसी घटना होना बेहद शर्मनाक है. उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है.
घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी CPI के जिला सचिव और जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सोरी ने कहा कि बस्तर जैसे इलाके में पहले ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो CPI उग्र आंदोलन करेगी.
ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. क्षेत्र में महिलाएं अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए. पुलिस ने मामले को गंभीरता से जांच में जुट गई है. महिला की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो मामले की दिशा तय कर सकती है. वहीं दूसरी ओर, घटना के बाद क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
यह मामला अब सिर्फ कानून व्यवस्था का नहीं। बल्कि आदिवासी समाज की आस्था, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था से भी जुड़ चुका है. पुलिस की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



