बिस्तर पर सो रहे 6 साल के मासूम बच्चे को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में भी मातम पसरा

A 6-year-old boy was bitten by a poisonous snake while sleeping in bed. He died during treatment. Family members were inconsolable, and the village was also mourning.

बिस्तर पर सो रहे 6 साल के मासूम  बच्चे को जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में भी मातम पसरा

गरियाबंद/छुरा : गरियाबंद जिले के छुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां बिस्तर पर सो रहे 6 साल के बच्चे को एक जहरीले सांप ने डस लिया. परिवार कुछ समझ पाता. इससे पहले ही बच्चे की हालत बिगड़ गई. उसे फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेसर की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कनेसर गांव निवासी लियांस ध्रुव उम्र 6 साल रात को खाना खाने के बाद अपने परिवार के साथ बिस्तर पर सो रहा था. तभी उसे एक जहरीले करैत सांप ने डस लिया. रात मे अचानक लियांश के पेट मे दर्द होने से वह रोने लगा. बच्चे की हालत बिगड़ गई और वह दर्द से कराहने लगा. जहर उसके शरीर में फैल चुका था. परिवार उसे फौरन छुरा अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया,
हादसे के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातम पसरा हुआ है. घटना के बाद, पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय प्रशासन ने सांपों के बढ़ते खतरा को देखते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t