माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले जत्थे को ट्रैक्टर ने कुचला, युवती की मौत, दो गंभीर घायल, चालक वाहन समेत फरार
A group on foot to visit Mata Danteshwari was crushed by a tractor, killing a young woman, seriously injuring two others, and the driver fled with the vehicle.
कोंडागांव : कोंडागांव जिले में सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया. दंतेवाड़ा माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर निकले युवतियों के जत्थे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक कांटागांव से 14 युवक-युवतियों का जत्था धार्मिक आस्था से भरी यात्रा पर था. दोपहर करीब 3:30 बजे जत्था राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दहिकोंगा कोल्ड स्टोरेज के पास खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कर आगे बढ़ रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने अचानक पीछे से आकर जत्थे की कुछ युवतियों को अपनी चपेट में ले लिया.
इस हादसे में महादई नेताम (निवासी कांटागांव) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सदबती मंडावी और ललिता मरकाम गंभीर रुप से घायल हो गई. उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कोंडागांव में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक ललिता मरकाम की हालत नाजुक बनी हुई है.
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया. कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश कर रही है. श्रद्धा से भरी यात्रा अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गई. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



