केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटे भगीरथ ने फार्म हाउस में शराब पिलाकर 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दो बार किया बलात्कार!, आरोपी का वकील बोला -लड़की बालिग़
Union Minister of State for Home Affairs' son Bhagirath raped a 17-year-old student twice at his farmhouse after giving her alcohol. The accused's lawyer said the girl was an adult.
हैदराबाद : तेलंगाना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे साई भगीरथ के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया. 17 साल की नाबालिग छात्रा ने केंद्रीय मंत्री के बेटे पर शराब पिलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया. हैदराबाद के पेट बशीरबाद पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 75 के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 के तहत केस दर्ज किया गया है.
भागीरथ बुधवार को पुलिस द्वारा नोटिस दिए जाने के बावजूद पेश नहीं हुआ. जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले में गिरफ्तारी के लिए दिल्ली और करीमनगर में टीमें भेजीं. बताया जा रहा है कि पेट बशीराबाद पुलिस ने भागीरथ के चाचा को करीमनगर में दूसरा नोटिस भेजा. क्योंकि वहीं उसके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन मिली थी.
भागीरथ ने बुधवार को पेट बशीराबाद पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर को एक पत्र भेजकर पेश होने के लिए दो दिन का समय मांगा. केंद्रीय मंत्री के बेटे ने अंतरिम जमानत के लिए तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया है. उसकी याचिका पर गुरुवार को अवकाशकालीन पीठ में सुनवाई होनी है. भागीरथ के वकील अदालत में यह दलील देने वाले हैं कि लड़की नाबालिग नहीं है. इसलिए इस मामले में पॉक्सो कानून लागू नहीं होता. आरोपित की कानूनी टीम के पास कथित तौर पर पीड़िता की वास्तविक उम्र से जुड़े ऐसे दस्तावेज हैं, जो पहले एक सड़क दुर्घटना मामले में अदालत में पेश किए गए थे.
इसी बीच करीमनगर में पोस्टर लगाए गए हैं. जिनमें दावा किया गया है कि भागीरथ फरार है. लोगों से अपील की गई है कि अगर वह कहीं दिखाई दे तो पुलिस को खबर दें. पोस्टरों में भागीरथ और उसके पिता बंदी संजय की तस्वीरें भी लगी हैं. जो करीमनगर से सांसद हैं. ऐसे ही पोस्टर बुधवार को हैदराबाद के कुछ हिस्सों में भी लगाए गए थे.
सोमवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पुलिस महानिदेशक सी.वी. आनंद को मामले की जांच शुरू करने के निर्देश दिए थे. उसी दिन डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रितिराज को जांच की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई. उन्होंने मंगलवार को पीड़िता से बात कर ज्यादा जानकारी जुटाई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय लड़की की मां ने पेट बशीरबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि भगीरथ पिछले छह महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था. महिला का आरोप है कि भगीरथ ने मोइनाबाद के एक फार्महाउस में लड़की को शराब पिलाई और यौन उत्पीड़न किया. भागीरथ पिछले छह महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था.
शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों की मुलाकात हैदराबाद में कुछ दोस्तों के जरिए हुई थी. आरोप है कि भगीरथ ने शादी का झूठा वादा कर लड़की का भरोसा जीता और नजदीकियां बढ़ाईं. इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, विजयवाड़ा और तिरुमाला मंदिरों समेत कई यात्रा भी हुई.
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट की धारा 11 (यौन उत्पीड़न) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



