MP News : विधवा महिला को शादी का झांसा देकर टिकट वैंडर ने किया दुष्कर्म

MP News : अशोका गार्डन पुलिस ने विधवा महिला की शिकायत पर ट्रेन टिकट उपलब्ध कराने वाले टिकट वैंडर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

MP News : विधवा महिला को शादी का झांसा देकर टिकट वैंडर ने किया दुष्कर्म

MP News : अशोका गार्डन पुलिस ने विधवा महिला की शिकायत पर ट्रेन टिकट उपलब्ध कराने वाले टिकट वैंडर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़ीता टिकट लेने के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन गई थी, यहां उसकी पहचान आरोपी टिकट वेंडर से हो गई। दोनों के बीच दोस्ती होने पर आरोपी उसे घुमाने के बहाने एक होटल में ले गया और वहॉ उसकी मर्जी के खिलाफ जर्बदस्ती उसके साथ शारीरिक संबध बना डाले।

थाना पुलिस के अनुसार टीटी नगर थाना इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की पूर्व में उसकी पहले शादी हुई थी, लेकिन करीब पांच साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। बीते दिनो महिला को शहर से बाहर जाना था, जिसके लिये वह ट्रेन का टिकट लेने के लिए भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 गई थी। यहां महिला की मुलाकात टिकट वैंडर सुनील ठाकुर से हुई। काम के दौरान ही सुनील ने महिला को मोबाइल नंबर ले लिया।

नंबर लेने के बाद युवक किसी न किसी बहाने से आये दिन महिला से बातचीत करने लगा। पति की मौत के बाद महिला भी काफी अकेली थी, इसलिए दोस्ती के चलते वह भी युवक से बातचीत करने लगी थी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़ीता उससे अपना प्रैम करने की बात कहते हुए शादी करने का प्रस्ताव दिया। महिला को भी सहारे की तलाश थी, जिसके चलते उसने अपनी सहमति दे दी। आरोप है कि इसके बाद अगस्त महीने में सूनील महिला को घुमाने के बहाने अशोका गार्डन इलाके में स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने महिला के साथ जर्बदस्ती शारीरिक संबध बना डाले।

पीड़ीता ने जब उसका विरोध करते हुए शिकायत करने की बात कही तब सुनील ने उससे वादा किया की वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। इसके बाद जल्द शादी का कहते हुए आरोपी ने कई बार उसका दैहिक शोषण किया। बीते दिनो आरोपी का व्यवहार पीड़िता के प्रति बदलने लगा ओर उसने उससे दुरिया बनानी शुरु कर दी। उसका बदला बर्ताव देख महिला ने उसपर शादी करने का दबाव डाला तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने थाने जाकर मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।(एजेंसी)