वन्यजीव तस्करों के खिलाफ उड़नदस्ता टीम ने की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए-भालू की खाल और हाथी के दांत की तस्करी करते पांच आरोपी गिरफ्तार
Flying squad team took major action against wildlife smugglers, five accused arrested for smuggling leopard-bear skins and elephant teeth
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन्यजीव तस्करों के खिलाफ सरगुजा उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में तेंदुआ और भालू के चमड़े और मांस की अवैध बिक्री करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में हाथी के दांत की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे तीन अन्य आरोपियों को भी धरदबोचा. तस्करों से पल्सर और स्कूटी जैसे वाहन भी जब्त किए गए हैं.
वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में तीन आरोपी लक्ष्मण पिता देवप्रसाद, मोहन पिता प्रेमलाल और दिलदार पिता गुरुदेव को हाथी दांत की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया. इनके कब्जे से दो हाथी दांत, तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई. इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी वाड्रफनगर ने जांच प्रक्रिया शुरु कर दी है. इसी तरह रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में उत्तर प्रदेश के अनिल कुमार पिता भगवानदास शर्मा और रामबचन पिता शिवराम के पास से तेंदुआ की दो खाल, भालू की एक खाल, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई.
यह कार्रवाई वन विभाग की लापरवाही को भी उजागर करती है. वन विभाग को तस्करी रोकने के लिए सख्त रणनीति बनानी होगी. वरना वन्यजीव संरक्षण के दावों पर सवाल खड़े होते रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



