तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, परीक्षा देने जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत, दोस्त घायल, कुचलकर ड्राइवर गाड़ी समेत फरार

An unknown high speed vehicle hit a bike, a student going to take the exam died a painful death, friend injured, driver ran away with the vehicle after crushing him

तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, परीक्षा देने जा रहे छात्र की दर्दनाक मौत, दोस्त घायल, कुचलकर ड्राइवर गाड़ी समेत फरार

रायगढ़ : रायगढ़ में कॉलेज की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं उसका साथी गंभीर रुप से  हो गया. हादसे के बाद मामले की खबर पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है. मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सोड़का का रहने वाला तेजप्रताप चौहान 19 साल व उसका साथी अनुराग चौहान काॅलेज की पढ़ाई करते थे. सुबह करीब 6 बजे दोनों सेकेंड ईयर की परीक्षा देने के लिए बारद्वार जा रहे थे. जहां गांव से बाइक पर सवार होकर निकले और पलगढ़ा पहाड़ के पास जब वे पहुंचे. तभी पीछे से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. इससे दोनों बाइक से दूर छिटककर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए.
जहां कुछ देर में तेजप्रताप चौहान की मौके पर मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की खबर पुलिस को दी गई. जहां फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उठाकर अस्पताल ले आयी. डाॅक्टर ने घायल अनुराग को इलाज के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB