तीन सगे भाइयों ने दोस्त के साथ किया युवती का गैंगरेप, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Three brothers gangraped a girl along with their friend, police arrested 4 accused and sent them behind bars
जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ के चांपा जिले में युवती के साथ गैंगरेप के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में से तीन तो सगे भाई निकले हैं. सभी कोरबा जिले से पकड़े गए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपियों का युवती के घर आना-जाना था.
मिली जाकारी के मुताबिक 18 मई की दोपहर पीड़िता अपने पिता के साथ घर पर थी. तभी परिवार के 4 जानकार युवक पीड़िता के घर आए । सभी ने एक साथ खाना खाया. कुछ देर बाद पीड़िता के पिता सो गए. इसी दौरान चारों ने महिला को जबरन पकड़कर दूसरे कमरे में ले गए. सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद चारों मौके से फरार हो गए. अगले दिन पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. मां अपने बेटे के छठी कार्यक्रम से लौटी थी. इसके बाद चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
18 मई को दरिंदगी करने के बाद आरोपी फरार हो गए थे. इसके बाद युवती ने चांपा थाने में केस दर्ज कराया था. फिर पुलिस ने सभी की तलाश शुरु कर दी. चांपा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें मनोज कुमार पटेल उम्र 33 साल, नरेंद्र कुमार पटेल उम्र 37 साल, रामकुमार पटेल और धरम चौहान उम्र 53 साल शामिल है. तीनों पटेल भाई जमनीपाली पटेल पारा उरगा, कोरबा के रहने वाले हैं. धरम चौहान कुदारी टाल, जिला शक्ति का निवासी है. पुलिस को खबर मिली कि आरोपी रायगढ़-कोरबा रोड की तरफ ट्रक में भाग रहे हैं. पुलिस ने करतला के पास से चारों को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



