अभनपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र की लकड़ी की आढ़ में प्रतिबंधित अर्जुन लकड़ी काटने पर जप्ती की कार्रवाई, आरा मिल सील
Forest department took a big action in Abhanpur, confiscated Arjun wood banned in Maharashtra's timber market, saw mill sealed
रायपुर/अभनपुर : वन विभाग ने अभनपुर क्षेत्र में एक अहम कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से संग्रहित प्रतिबंधित अर्जुन लकड़ी का बड़ा जखीरा बरामद किया है. यह कार्रवाई सुबह वन मंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल और संयुक्त डीएफओ विश्वनाथ मुखर्जी के नेतृत्व में की गई.
खबर मिलने पर टीम ने रमेश चंद्र शुक्ला के स्वामित्व वाली आरा मिल पर छापा मारा। जहाँ पर भारी तादाद में अर्जुन लकड़ी अवैध तरीके से रखी हुई पाई गई. मौके से लकड़ियों को जब्त कर लिया गया है और मिल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है.
इस कार्रवाई में ‘सिंघम’ उड़नदस्ता टीम के प्रभारी दीपक तिवारी की अगुवाई में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. टीम में अभनपुर वन क्षेत्रपाल श्रीमती इसेबल खेश, बीएफओ वसीम, दुष्यंत, अमृतपाल सिंह, बीएफओ कुरे, बीएफओ बंजारे, बीएफओ रात्री के साथ विशेष सहयोगी रिंकू और यशपाल ने अहम भूमिका निभाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



