टॉप नहीं आई तो नाबालिग छात्रा ने 78% रिजल्ट आने से दुखी होकर कर ली खुदकुशी, पिता ने खुशी से बांटी थी मिठाई, खरीदे थे नए कपड़े

When she did not top the exam, the minor student committed suicide after getting only 78% marks. Her father had happily distributed sweets and bought her new clothes.

टॉप नहीं आई तो नाबालिग छात्रा ने 78% रिजल्ट आने से दुखी होकर कर ली खुदकुशी, पिता ने खुशी से बांटी थी मिठाई, खरीदे थे नए कपड़े

कोरबा : परीक्षा में कम प्रतिशत आने से दुखी 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्रा की लाश घर के कमरे में लटकी मिली. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल हो गया है. पूरा मामला कोरबा जिले के बालको नगर क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 साल की छात्रा जानवी राजपूत ने 9वीं में 78 प्रतिशत लाई है. उन्होंने इससे ज्यादा परसेंट आने की अपेक्षा रखी थी. कम प्रतिशत आने पर जानवी ने सुसाइड कर ली. बताया जा रहा कि पिता ने बेटी को हौसला देने नए कपड़े और मिठाई भी बांटे थे. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB