SSC GD कांस्टेबल भर्ती, 39 हजार से ज्यादा पदों के लिए दसवीं पास को मिलेगा मौका, बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर का मौका, जानिए डिटेल
SSC GD Constable Recruitment 10th pass will get a chance for more than 39 thousand posts specialist officer opportunity in the bank know details
बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर का मौका
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 58 पदों पर भर्ती निकाली है. जिनमें डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के लिए 3 और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए 30 रिक्तियां शामिल है. वहीं सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव के 25 पदों को भरा जाएगा. डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीई बीटेक/एमसीए या एमटेक की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, दस साल का अनुभव भी होना चाहिए.
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट के लिए भी आवेदक को बीटेक/बीई या बीसीए पास होना चाहिए. इसके अलावा उन्हें भी दस साल का अनुभव होना चाहिए. ज्यादा जानकारी के लिए विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं.
इन पदों मे डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पद पर सीटीसी (CTC) की रेंज 45 लाख रुपये सालाना और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट का 35 लाख, वहीं सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव का सीटीसी 29 लाख रुपये है.
आवेदन शुल्क
एसबीआई में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन पत्र भरने के दौरान जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एसटी एससी उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं लगेगी.
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. साक्षात्कार 100 अंको का होगा. जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इन सभी दौर से गुजरने के बाद उम्मीदवारों का चयन होगा.
आयु सीमा
डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 31 से 45 साल के बीच होनी चाहिए और असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट पदों के लिए आवेदकों की उम्र 29 से 42 साल निर्धारित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
SSC GD कांस्टेबल भर्ती, 39 हजार से ज्यादा पदों के लिए दसवीं पास को मिलेगा मौका
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने जीडी कॉन्स्टेबल पदों के लिए नोटिस जारी कर दिया है. इस प्रकार लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हुआ. इसके लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं, इसलिए जो कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है – ssc.gov.in. यहां से आप नोटिस भी देख सकते हैं और इन भर्तियों का डिटेल भी पता कर सकते हैं.
भरे जाएंगे इतने पद
नोटिस रिलीज होने से पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार 40 से 45 हजार पदों के बीच भर्ती निकल सकती है. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और इस बार एसएससी जीडी की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 39481 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी.
ये है लास्ट डेट
आवेदन कल यानी 5 सितंबर से शुरू हो गए हैं और एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2024 है. इस भर्ती से सेंट्रल आर्म्ड फोर्सेज और पैरामिलिट्री ऑर्गेनजाइजेशंस के लिए कैंडिडेट्स की भर्ती होगी.
सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, सेंट्रल इंडिस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स, सशस्त्र सीमा बल, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी के लिए चुना जाएगा.
किस फोर्स में कुल कितने पद निकले हैं, इनमें से कितने पद महिलाओं के हैं और कितने पद पुरुषों के हैं, इसकी पूरी जानकारी आपको नोटिस से मिल जाएगी. मोटी तौर पर जान लें कि सबसे ज्यादा पद बीएसएफ के लिए (15654) और सेकेंड नंबर पर सीआरपीएफ के लिए (11541) निकले हैं.
अन्य जरुरी तारीखें
आवेदन 5 सितंबर से शुरू हो गए हैं और लास्ट डेट 14 अक्टूबर 2024 है. ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर 2024 है. एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए विंडो 5 नवंबर को खुलेगी और सुधार करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर 2024 है. कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम जनवरी 2025 के महीने में शुरू होगा और फरवरी 2025 तक चलेगा. परीक्षा की पक्की तारीखें अभी नहीं आयी हैं. इसके लिए आपको एसएससी की वेबसाइट देखनी होगी.
कौन कर सकता है अप्लाई
इन वैकेंसी के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं, जो इस साल परीक्षा दे रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते. एज लिमिट 18 से 23 साल है. सेलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट वगैरह कई राउंड पास करने के बाद होगा. एक राउंड पास करने वाला ही अगले राउंड में जाएगा और सेलेक्शन के लिए सभी स्टेज क्लियर करने होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



