टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी खुद शादी के 16 साल बाद हो गई तलाकशुदा, अतुल अग्रवाल से टूट गया रिश्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

TV anchor Chitra Tripathi herself got divorced after 16 years of marriage, broke up with Atul Aggarwal, post went viral on social media

टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी खुद शादी के 16 साल बाद हो गई तलाकशुदा, अतुल अग्रवाल से टूट गया रिश्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

दिल्ली : टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी ने अपने पति, पत्रकार अतुल अग्रवाल के साथ अपने संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि शादी के 16 साल के बाद उन्होंने कुछ समय पहले एक योजनाबद्ध अलगाव की प्रक्रिया शुरु की थी और अब वे इसे औपचारिक रुप देने के लिए तैयार हैं. हालांकि वे अब पति-पत्नी के रुप में नहीं रहेंगे. लेकिन अपने बेटे के सह-पालन और परिवार के रुप में समर्पित रहेंगे. और इसे एक अंत नहीं. बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत बताया. चित्रा त्रिपाठी वर्तमान में एबीपी न्यूज़ की प्रमुख एंकर हैं और भारतीय टीवी पत्रकारिता का एक बड़ा चेहरा हैं.
मालूम हो कि 2022 में चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल के बीच संबंधों में तनाव की खबरें सामने आई थीं. उस समय अतुल अग्रवाल पर एक झूठी लूट की कहानी गढ़ने का आरोप लगा था. जिसमें उन्होंने दावा किया था कि नोएडा में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था. ये मामला नोएडा पुलिस तक पहुंच गया था.
नोएडा पुलिस ने अपनी तरफ से केस दर्ज कर इसकी जांच की तो पता चला कि घटना फर्जी थी. अतुल अग्रवाल उस वक्त अपनी एक महिला मित्र के साथ नोएडा के एक होटल में थे. वे रात में ओयो होटल में रुके थे. इसी दौरान उनकी पत्नी चित्रा त्रिपाठी का उनके पास फोन आया था तो उन्होंने झूठी कहानी गढ़ी थी. इस घटना के बाद चित्रा त्रिपाठी ने तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर की थी. जिला न्यायालय में इस मामले की सुनवाई चल रही थी.
चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल का एक बेटा है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है. अतुल अग्रवाल पेश से पत्रकार हैं. अतुल अग्रवार मीडिया चैनल ''हिंदी खबर'' के डायरेक्टर हैं. अतुल अग्रवाल हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक भी हैं. हिंदी खबर चैनल पर दी गई जानकारी के मुताबिक अतुल अग्रवाल वरिष्ठ मीडिया पेशेवर, लाइव पत्रकारिता के साथ रणनीतिक और परिचालन प्रबंधन में लगे हुए हैं.
अतुल अग्रवाल न्यूज 18, जी न्यूज, Etv, न्यूज 24, DD न्यूज समेत देश के करीब सभी बड़े चैनलों में काम कर चुके हैं. अतुल अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि MBA, LLB, BJMC की डिग्री ली है. अतुल अग्रवाल को टेलीविजन पत्रकारिता और प्रिंट मीडिया में कई पदों पर 21 सालों से ज्यादा का अनुभव है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI