बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने 12 राउंड किए फायर, पीएसओ भी घायल, हालत नाजुक

In Bilaspur, former Congress MLA was shot at, miscreants fired 12 rounds, PSO also injured, condition critical

बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बदमाशों ने 12 राउंड किए फायर, पीएसओ भी घायल, हालत नाजुक

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर 4 अज्ञात लोगों ने गोलियां चला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया. इतना ही नहीं बंबर ठाकुर के पीएसओ के पीठ और पेट पर गोलियां लगी. जिसकी वजह से उनकी हालत और ज्यादा नाजुक बनी हुई है. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.
कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक बब्बर ठाकुर पर दो लोगों ने गोलियों से हमला कर दिया. जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वारदात उस समय हुई जब वह बिलासपुर में अपने आवास पर मौजूद थे. इस दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पर आए और बंदूक से उन पर करीब 12 राउंड गोलियां चला दी. गोली लगने से पूर्व विधायक और उनका पीएसओ घायल हो गया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीएसओ की हालत नाजुक बताई जा रही है. जबकि पूर्व विधायक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है. आपको बता दें कि गोलियां लगने के बाद बंबर को पहले किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था. बाद में बंबर को भी जिला अस्पताल पहुंचाया गया.
बता दे की बब्बर ठाकुर पर इससे पहले भी दो बार हमला हो चुका है. कुछ महीना पहले उनके बेटे को भी कोर्ट के बाहर गोलियां चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. मौके पर एसपी पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर सीमाओं को सील कर दिया गया. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI