America News : जिराफ का मल डिब्बे में भरकर केन्या ले जाती महिला एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

America News : अमेरिका के मिनेसोटा की एक महिला को कस्टम ने इस ‎लिए रोक ‎लिया ‎कि उसने एक ‎डिब्बे में ‎जिराफ का मल भरकर केन्या से लाई थी।

America News : जिराफ का मल डिब्बे में भरकर केन्या ले जाती महिला एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

America News : अमेरिका के मिनेसोटा की एक महिला को कस्टम ने इस ‎लिए रोक ‎लिया ‎कि उसने एक ‎डिब्बे में ‎जिराफ का मल भरकर केन्या से लाई थी। दरअसल यह म‎हिला ‎जिराफ के मल से गले का हार बनाना चाहती थी और वो जिराफ के मल के कारण एयरपोर्ट पर कस्टम के चंगुल में फंस गई। हार बनाने वाली अपनी ये इच्छा पूरी करने के लिए वो म‎हिला केन्या से डिब्बे में जिराफ का मल भरकर चल पड़ी।

लेकिन एयरपोर्ट पर कस्टम के निशाने पर आ गई। जिसके बाद ऑफिसर्स ने मल के डिब्बे को जब्त किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती जांच पड़ताल में महिला ने ऑफिसर्स को बताया कि उसने अपनी केन्या यात्रा के दौरान जिराफ का मल सिर्फ इसलिए उठाया था ताकि वो इससे अपने गले का हार बना सके। महिला के मुताबिक ये पहली बार नहीं है जब उसने ऐसा कुछ किया है।

Woman caught carrying giraffe poop at US airport, planned to make necklace  with it

हालां‎कि इससे पहले उसने बारहसिंगा के मल से हार बनाया और उसे पहना है। गौरतलब है ‎कि अमेरिका जैसे देशों में जिराफ का मल लाना आसान नहीं है, इसे तभी लाया जा सकता है जब व्यक्ति के पास इसे लाने का परमिट हो और उसका अच्छे से निरीक्षण किया जाए। महिला को प्रतिबंधों का सामना इसलिए नहीं करना पड़ा क्योंकि उसने मल की घोषणा कर दी थी और साथ ही सीमा शुल्क भी अधिकारियों को दिया है।

ज्ञात हो कि अफ्रीकी स्वाइन बुखार, शास्त्रीय स्वाइन बुखार, न्यूकैसल रोग, पैर और मुंह की बीमारी और स्वाइन वैस्कुलर रोगों का शुमार केन्या की उन बीमारियों में है जिन्हें अमेरिका के कस्टम अधिकारियों ने एक बड़े जोखिम के रूप में बताया है।(एजेंसी)