पिकनिक मनाने गए कॉलेज के 10 स्टूडेंट्स, एनीकट में 2 डूबे विद्यार्थी, एक छात्र की मछुआरों ने बचाई जान, 1 की मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

10 college students went for picnic 2 students drowned in Anicut fishermen saved the life of one student 1 died mourning spread police engaged in investigation

पिकनिक मनाने गए कॉलेज के 10 स्टूडेंट्स, एनीकट में 2 डूबे विद्यार्थी, एक छात्र की मछुआरों ने बचाई जान, 1 की मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : दुर्ग जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है. जहां शिवनाथ नदी स्थित महमरा ऐनीकट में शाम को पिकनिक मनाने गए 10 कॉलेज स्टूडेंट्स में से दो डूब गए. जिसमें से एक की मौत हो गई. जबकि दूसरे को आसपास स्थित मछुआरों ने बचा लिया गया. दुर्ग कोतवाली पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि सेंट थॉमस कॉलेज रुआबांधा भिलाई में अध्यनरत 10 कॉलेज स्टूडेंट्स पिकनिक मनाने के लिए शिवनाथ नदी दुर्ग स्थित महमरा ऐनीकट पहुंचे थे.
शाम को नहाने के नाम पर महमरा ऐनीकट में उतरे थे. लेकिन दोस्त स्टूडेंट डूबने लगे. जिसे आसपास के मछुआरों ने देख लिया. किसी तरह एक को बाहर निकाला. जबकि दूसरा डूब गया. मृतक आचरण कुजूर रिसाली में पीजी में रह रहा था. मूलत: रायगढ़ का रहने वाला था. जबकि दूसरा कुणाल टांडी बीजापुर का रहने वाला है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इससे पहले जांजगीर चांपा में भी छात्रों के डूबने की घटना हो चुकी है. बीते शनिवार को जांजगीर के देवरी इलाके में बर्थडे पार्टी मनाने गए दो युवक डूब गए थे. इस तरह के हादसों के बावजूद भी लोग नदी किनारे पिकनिक मनाने जा रहे हैं. इस पर प्रशासन को गंभीरता से सोचना होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb