शादी से 13 दिन पहले 21 वर्षीय युवती की बेरहमी से मर्डर, पराली के साथ जला दी लाश, मौके पर फॉरेंसिक-साइबर टीम, हत्या या आत्महत्या?, फैली सनसनी

21-year-old woman brutally murdered 13 days before wedding, body burned with stubble, forensic and cyber teams on scene, murder or suicide?, sensation spreads

शादी से 13 दिन पहले 21 वर्षीय युवती की बेरहमी से मर्डर, पराली के साथ जला दी लाश, मौके पर फॉरेंसिक-साइबर टीम, हत्या या आत्महत्या?, फैली सनसनी

बालोद/अर्जुंदा/ चीचा : बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चीचा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां गांव की ही 21 साल की लिलेश्वरी साहू का अधजला शव पैरे (पराली) के ढेर में मिला है. ग्रामीणों की खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की. जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने चीचा गांव में रखे पराली के ढेर से धुआं और आग उठते देखा. जब ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे. तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. पराली के बीच एक युवती का शव बुरी तरह जल रहा था. ग्रामीणों ने फौरन इसकी खबर अर्जुंदा पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस बल और उच्चाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे.
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हत्या का मालुम हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि युवती की कहीं और हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के मकसद से शव को रात के अंधेरे में पराली के ढेर में लाकर आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम बारीकी से सबूत जुटाने में लगी है.
इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए साइबर क्राइम की टीम मृतका के मोबाइल रिकॉर्ड्स और संदिग्धों की तलाश कर रही है. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. ताकि हत्या की वजह का पता चल सके. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही वजह का खुलासा होगा और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
वहीं, इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है. हर कोई यह चर्चा कर रहा है कि युवती को किसने मारा और इसके पीछे की वजह क्या थी. मृतिका के परिजनों में दुख का माहौल है. 21 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB