नशे में धुत्त युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से बदसलूकी, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि. हुज्जतबाजी वीडियो वायरल

A drunk woman engaged in high-voltage drama, misbehaving with police during a vehicle check, and a breathalyzer test confirming alcohol consumption. Video of the argument goes viral.

नशे में धुत्त युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से बदसलूकी, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि. हुज्जतबाजी वीडियो वायरल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बीच सड़क पर एक युवती द्वारा शराब के नशे में जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है. यह घटना 17 मार्च (मंगलवार) की रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक की है. जहां पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी. इस पूरे ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे मामला चर्चा में बना हुआ है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
चेकिंग देख भागने की कोशिश में गिरी युवती
रात करीब 10:30 बजे महाराणा प्रताप चौक की तरफ़ से स्कूटी पर आ रही एक युवती ने जब पुलिस को देखा। तो उसने भागने की कोशिश की. इस दौरान वह अचानक स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई. जब पुलिसकर्मी उसे संभालने पहुंचे। तो वह उनके साथ ही विवाद और बदसलूकी करने लगी.
"ज्यादा से ज्यादा फांसी होगी", पुलिस को दी चुनौती
हंगामे के दौरान युवती ने पुलिस का हाथ पकड़ते हुए उन्हें थाने ले चलने की बात कही और चिल्लाते हुए कहा, "ज्यादा से ज्यादा फांसी होगी न और क्या होगा" जब वहां मौजूद लोग इस घटना का वीडियो बनाने लगे. तो युवती ने गुस्से में गाली-गलौज की और कहा, "बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना"
जांच में शराब पीने की पुष्टि, 
काफी मशक्कत और हंगामे के बाद पुलिस ने युवती की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई. जांच में युवती द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया. युवती की स्कूटी नम्बर CG 10 B0 9515 को जब्त कर लिया. इस पूरे ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे मामला चर्चा में बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB