24 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा, बनाया फर्जी आधार कार्ड, जमीन के अधिग्रहण से मिली रकम फर्जी तरीके से निकाल कर गबन, 5 आरोपी गिरफ्तार
24 lakh rupees fraud, fake Aadhaar card made, land acquisition money fraudulently withdrawn and embezzled, 5 accused arrested
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर भूमि अधिग्रहण के मुआवजा राशि में हुए 24 लाख रुपए के फर्जीवाड़े का अकलतरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनाकर मुआवजा राशि निकाल ली थी. यह मामला ग्राम तरौद का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम तरौद में के.एस.के. वर्धा पावर प्लांट के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा योगेन्द्र सिंह चंदेल और उनके भाई स्व गिरधारी सिंह के नाम पर स्वीकृत हुआ था. लेकिन असली खाताधारकों के बिना जानकारी के आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेजों के जरिए डीसीबी बैंक जांजगीर में खाता खुलवाकर पूरी रकम निकाल ली.
जब असली प्रार्थी के पास बैंक से चेकबुक डाक से पहुंची. तब इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ. पुलिस जांच में दीपक दिवाकर, नरेश रत्नाकर, शंकर भारद्वाज, परमेश्वर और विश्राम की भूमिका सामने आई.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया. मामले की जांच के दौरान फर्जीवाड़ा किया हुआ आधार कार्ड, बैंक में दिए मोबाइल नंबर, बैंक में खाता खुलवाने के लिए दिए दस्तावेज, फोटो को जप्त किया गया. सभी आरोपियों के खिलाफ जुर्म का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. फिलहाल मामला विवेचनाधीन है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.
इस मामले की पूरी कार्यवाही मे थाना प्रभारी अकलतरा निरी. भास्कर शर्मा, उनि बी.एल. कोसरिया म.प्र.आर. स्वाती गिलोरकर आर. राजाजयप्रकाश रात्रे , गौकरण राय, भूषण राठौर का सराहनीय योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
01. परमेश्वर पाटले पिता दशरथ निवासी नरियारा थाना मुलमुला
2. विश्राम भारद्वाज पिता भगवानी भारद्वाज निवासी झलमला थाना मूलमुला
3. दीपक दिवाकर पिता राम सिंह दिवाकर निवासी खम्हारिया थाना लवन
4. नरेश रत्नाकर पिता रामदिन रत्नाकर निवासी खम्हारिया थाना लवन
5. शंकर लाल भारद्वाज पिता गोटी लाल भारद्वाज निवासी कोसिर थाना पामगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm



