रैली के दौरान तोड़फोड़ के आरोप में 30 सहायक शिक्षक गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, 6 शिक्षकों का ट्रांसफर, आदेश जारी

रैली के दौरान तोड़फोड़ के आरोप में 30 सहायक शिक्षक गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, 6 शिक्षकों का ट्रांसफर, आदेश जारी

रैली के दौरान तोड़फोड़ के आरोप में 30 सहायक शिक्षक गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, 6 शिक्षकों का ट्रांसफर, आदेश जारी

रैली के दौरान तोड़फोड़ के आरोप में 30 सहायक शिक्षक गिरफ्तार, बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने 30 सहायक शिक्षकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बिना अनुमति रैली निकालने और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तोड़फोड़ के आरोप में की गई. माना पुलिस ने इन शिक्षकों के खिलाफ प्रतिबंधक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया.
जेल में बंद दो सहायक शिक्षकों की जेल में तबीयत बिगड़ गयी. तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद दोनों शिक्षकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान शिक्षक रोते बिलखते नजर आए. नौकरी जाने के दुख में कई महिलाएं रोते हुए गुहार लगाती दिखी.
राज्य सरकार ने हाल ही में सभी संविदा सहायक शिक्षकों की नौकरी खत्म करने का आदेश जारी किया था. सरकार के इस फैसले के बाद सहायक शिक्षक आक्रोशित हो गए. विरोध में उन्होंने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदर्शन किया. आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने परिसर में तोड़फोड़ कर दी.
जिसके बाद माना पुलिस ने 30 सहायक शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया. इन पर बिना अनुमति रैली निकालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं.
शिक्षकों का आरोप है कि सरकार ने अन्यायपूर्ण फैसला लिया है. इनकी मांग है कि सेवा समाप्ति के आदेश रद्द किए जाएं. यह मुद्दा अब राज्य में राजनीतिक बहस का विषय बन गया है. विपक्ष ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है.
उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन से अपनी आवाज उठाने की कोशिश की. लेकिन अनदेखी होने पर उन्होंने उग्र प्रदर्शन का सहारा लिया. शिक्षकों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास धरना दिया और परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया.
गिरफ्तारी के बाद शिक्षकों के परिजन बेहद चिंतित हैं. उनका कहना है कि उन्हें अपने बच्चों की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है. यह भी साफ नहीं है कि उनके बच्चे हिरासत में हैं या नहीं. परिजनों का कहना है कि हालात के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

6 शिक्षकों का ट्रांसफर, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

स्कूल शिक्षा विभाग ने 6 शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है. लिस्ट में बसंत कुमार गबेल व्याख्याता एलबी को शाउमावि खम्हरिया विख उदयपुर सरगुजा से शास. हाईस्कूल तेलीकोट खरसिया रायगढ़ भेजा गया. दिनेश कुमार बंजारे व्याख्याता रसायन को शा.बालक उ.मावि सीतापुर जिला सरगुजा से शाउमावि गाला पत्थलगांव जशपुर भेजा गया.
वहीं सितारा अग्रवाल व्याख्याता एलबी अंग्रेजी को शा.उमावि सलका सूरजपुर से जिला शिक्षा अधिकारी के विकल्प पर, पानो बाई पैकरा सहायक शिक्षक एलबी को शा.प्रा.शाला मांझीपाल वि.ख दरभा जिला बस्तर को शाप्रा शाला भट्टीपारा देवरी विख कांकेर जिला कांकेर और रमेन्द्र कुमार खुट सहायक शिक्षक को शाप्रा शाला चाकी रामचन्द्रपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज से शा कन्या आश्रम प्रा.शाला पिरदा बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

शिक्षक संगठन ने आरएसएस, बीजेपी सहित सत्ता सरकार के तमाम नेताओं को लिखा खुला प्रार्थना पत्र….

रायपुर : आंदोलनरत बीएडधारी सहायक शिक्षकों की मांगे पूरी करने एवं इन पर हुए एफआईआर रद्द कर इन्हें फौरन जेल से रिहा करने की मांग को लेकर शिक्षक एलबी संवर्ग छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू, पुरुषोत्तम शर्मा, महेश्वर कोटपरीहा एवं प्रदेश टीम ने राज्य में आरएसएस के प्रांत प्रमुख सर संघचालक डा. पूर्णेंदु सक्सेना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर विधायक सुनील सोनी सहित प्रदेश के सभी मंत्रीगण और भाजपा के तमाम आला नेताओं को खुला पत्र लिखा है. देखिए खुला पत्र :-
खुला प्रार्थना पत्र :-
————————
आपसे विनम्र आग्रह है कि कि राजधानी रायपुर स्थित धरना स्थल तूता में पिछले बीस दिनों से आंदोलनरत बीएडधारी सहायक शिक्षकों की मांगों को पुरी की जाए. साथ ही इन पर दर्ज FIR को रद्द कर इन्हें फौरन जेल से रिहा किया जाए.
विदित हो कि प्रदेश के करीब 2900 बीएडधारी सहायक शिक्षकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है. अपनी मांगों या अधिकारों को लेकर आंदोलन करना सभी नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है. क्योंकि 20 दिनों तक आंदोलन करने, जल समाधि लेने एवं मुंडन होने के बाद भी इनकी मांगों को पूरी नहीं किया गया. इसलिए ये आंदोलनकारी शिक्षक अपने आप को नियंत्रित नहीं कर पाए.
जो कि ये नए शिक्षक है. छत्तीसगढ़ के नए युवा साथी है. ये कोई पेशेवर आंदोलनकारी नहीं है. इन्हें आंदोलन का किसी तरह का अनुभव भी नहीं है. इसलिए इन लोगो से चूक हुई है.
इन्होंने भाजपा कार्यालय का घेराव कर सड़क जाम का काम किया निस्संदेह इसके लिए परमिशन पहले लेना था लेकिन इन्होंने परमिशन नहीं लिया. यह भी बात सच है कि लंबे समय तक आंदोलन करने के बाद भी सरकार द्वारा इनकी मांगों को नहीं मानने से यह मानसिक रुप से विचलित और परेशान हुए.
चूंकि इनको नौकरी से बर्खास्त किया गया है. इसलिए शिक्षक परेशान होकर बीजेपी कार्यालय घेराव एवं सड़क पर चक्काजाम किया. हालांकि यह समाधानिक रुप से गलत था. इस बात को हम मानते हैं. लेकिन सरकार को यह भी सोचनी चाहिए कि इन बीएडधारी सहायक शिक्षकों की भर्ती सरकार द्वारा जारी नियमावली मुताबिक ही हुई है. ये सभी छत्तीसगढ़ के बेटे बेटियां हैं. यहां के मजदूर किसानों के पुत्र पुत्रियां है.
नियमानुसार शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ही इनकी नौकरी लगी है.
ऐसे में तकनीकी त्रुटि या भर्ती नियमावली में संशोधन या दिक्कतों की वजह से इन्हें नौकरियों से बाहर निकलना कतई सहीं नहीं है. क्योंकि इनके भी घर परिवार हैं. बाल बच्चे हैं, नौकरी के निकालने से कइयों की शादी टूट रही है. कइयों की सगाई टूट रही है.
इनको कई तरह की मानसिक परेशानी हो रही है. ऐसे में सरकार को चाहिए कि इनके लिए विकल्प तलाशते हुए इन्हें नौकरी पर यथावत रखा जाए. इन्हें विभागीय डीएड कराया जाए या विज्ञान सहायक के पदों पर मर्ज किया जाए या और कोई दूसरा विकल्प निकाला जाए. लेकिन इन्हें नौकरी से निकालना किसी भी सूरत में सही नहीं है.
छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच एवं शिक्षक एलबी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने सरकार से यह मांग की है कि राज्य के 2900 बीएड धारी सहायक शिक्षकों को तत्काल नौकरी में वापस लिया जाए। उनके मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए एवं उन पर दर्ज एफआईआर रद्द कर तत्काल इन्हें सेंट्रल जेल से रिहा किया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI