नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडाल के पंडा ने लगाई फांसी, फंदे पर लटके मिली लाश, कारण अज्ञात, इलाके में मचा हड़कंप, पसरा मातम
A Durga pandal priest hanged himself during Navratri; his body was found hanging from a noose, causing an unknown cause of death and mourning in the area.
धमतरी : धमतरी जिले में नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडाल में पंडा बने युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम धौरा भाटा निवासी विनोद कुमार इस साल दुर्गा पंडाल में पंडा की भूमिका निभा रहे थे. शुक्रवार दोपहर वे पंडाल से बाहर निकले और पास ही एक मकान में चले गए. लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे जब लोग देखने वहां पहुंचे तो हैरान रह गए. मकान के अंदर विनोद गमछे से फांसी के फंदे पर लटके हुए थे. यह नज़ारा देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया और दुर्गा महोत्सव की खुशियां ग़म में बदल गई.
घटना की खबर मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है. फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. नवरात्र के बीच हुई इस घटना से गांव में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है. पंडा बने विनोद की आत्महत्या ने पूरे उत्सव को ग़मगीन कर दिया. अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



