बस से जा टकराया बाइक सवार, मजदूर को ट्रेलर ने कुचला, नेशनल हाईवे में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, 5 सड़क हादसे, 6 लोगों की मौत
A biker collided with a bus, a laborer was crushed by a trailer, an unknown vehicle ran over a young man walking on the national highway, five road accidents, six people died.
नवापारा में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत
अभनपुर/नवापारा : नवापारा इलाके से एक बड़ी और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. नवापारा-अभनपुर मार्ग पर सोमवार शाम करीब 5.30 बजे तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पहना हुआ हेलमेट भी चकनाचूर हो गया. यह मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा-अभनपुर मार्ग पर ग्राम मानिकचौरी के पास यह हादसा हुआ है. तेज रफ्तार बस की टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया. हेलमेट पहनने के बावजूद सिर पर गंभीर चोट आई और बहुत रक्तस्राव की वजह से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई.
लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी. खबर पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रुप से घायल युवक को अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के थानों में खबर भेजकर पहचान के प्रयास कर रही है. वहीं फरार बस चालक की तलाश में जुट गई है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
कांकेर और बिलासपुर जिला में हादसा ,बस से जा टकराया बाइक सवार, इधर मजदूर को ट्रेलर ने कुचला
कांकेर : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे का दौर लगातार जारी है. इसी कड़ी में कांकेर और बिलासपुर जिले में दो सड़क हादसा हुआ है. कहीं बाइक सवार बस से टकरा गया. तो कहीं ट्रेलर ने मजदूर को कुचल दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस ने जांच कर रही है.
पहला हादसा कांकेर जिले में हुआ है. यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. दरअसल, बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर यात्री बस से जा टकराया. इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.
यह घटना माकड़ी थाना क्षेत्र में हुआ है. तेलगरा गांव का रहने वाला मृतक विमल साहू रविवार की रात वह कांकेर से मेले में शामिल होकर लौट रहा था. तभी नए माकड़ी ढ़ाबा के पास मनीष ट्रेवल्स की बस अचानक रुक गई. बस के रुकते ही विमल हड़बड़ा गया और उसकी तेज रफ्तार बाइक सीधे बस से जा टकराई.
इस हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. यहां से उसे हायर सेंटर रायपुर रेफर किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी. तो युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी.
वहीं दूसरा हादसा छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में हुआ है. यहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक मजदूर को कुचल दिया. इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ट्रेलर चालक भी फरार हो गया. इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. इस दौरान यहां पर वाहनों का लंबा जाम लग गया.
यह हादसा पाली थाना क्षेत्र में हुआ है.करतला गांव का रहने वाला मिलनदास रविवार रात को वह काम से लौट रहा था. तभी रतनपुर-पाली के पास उसे तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया. इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई और ट्रेलर चालक भी फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया और मुआवजा मिलने के बाद उन्होंने जाम खत्म किया. इधर पुलिस ने भी फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
सरगुजा में तीन सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत
सरगुजा : सरगुजा जिले में रविवार को नेशनल हाईवे 43 और आसपास के क्षेत्रों में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसों में दो बाइक सवार और एक राहगीर की जान चली गई. जबकि एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है. पुलिस ने सभी हादसों में जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
पहली घटना अंबिकापुर नमनाकला क्षेत्र की है. चंद्र पाल दास (उम्र 65 साल) सीतापुर से अंबिकापुर लौट रहे थे मंगारी चौक के पास अपनी बाइक पर थे. तभी सामने से आ रहे महिंद्रा की मालवाहक वाहन के ड्राइवर ने रॉन्ग साइड से आकर उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में चंद्रपाल दास सड़क पर गिर गए और गंभीर रुप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में भर्ती कराया. जहां नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. चंद्रपाल दास अपने परिवार से मिलने सीतापुर गए थे.
दूसरी घटना नेशनल हाईवे 43 के लालमाटी के पास ग्राम टिरंग में हुई. ग्राम टिरंग से अंबिकापुर आ रहे दंपती इंद्रजीत पैकरा (उम्र 22 साल) और पुष्पा पैकरा (उम्र 19 साल) की बाइक को अज्ञात चारपहिया वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हुए और चारपहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया,
घायल दंपती को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान पुष्पा पैकरा की मौत हो गई. जबकि पति इंद्रजीत पैकरा का इलाज जारी है. इंद्रजीत ने बताया कि वे ससुराल अंबिकापुर के बलसेढ़ी गांव जा रहे थे.
तीसरी घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के लहपटरा के पास हुई. ग्राम परसोढ़ी निवासी आदिबल राम राजवाड़े (उम्र 50 साल) छेरता मनाने ग्राम मुकुंदपुर गए थे. रविवार को पैदल लौटते समय उन्हें नेशनल हाईवे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. उन्हें फौरन मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. तीनों घटनाओं में पुलिस ने हादसे की वजह की जांच शुरु कर दी है और अज्ञात वाहन चालकों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



