प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस और स्कॉर्पियो मे टक्कर, 1 की मौत 7 घायल, दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे युवक की सड़क हादसे में मौके पर मौत

A bus of devotees returning from Prayagraj collided with a Scorpio, 1 dead, 7 injured, a young man who had reached the Dashgatra program died on the spot in a road accident.

प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस और स्कॉर्पियो मे टक्कर, 1 की मौत 7 घायल, दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे युवक की सड़क हादसे में मौके पर मौत

प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस और स्कॉर्पियो मे टक्कर

कांकेर : एनएच 30 पर चारामा थाना क्षेत्र के तारस गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. टूरिस्ट बस और स्कॉर्पियो के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद घायलों को चारामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
ट्रैवलर बस से  आंध्र प्रदेश का रहने वाला  परिवार प्रयागराज से लौट रहा था. तभी तारसगांव के पास कांकेर की तरफ से जा रही स्कॉर्पियो से बस की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की जान चली गई. जबकि 7 लोग घायल है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को चारामा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहा उनका इलाज जारी है.
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल घायलों की हालत को देखते हुए कुछ को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की संभावना जताई जा रही है. पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे युवक की सड़क हादसे में मौके पर मौत

राजिम : राजिम क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था. वहां से लौटते वक्त या हादसा हो गया. घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम क्षेत्र के ग्राम सिंधौरी मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केन्द्री निवासी ओम प्रकाश यादव 13 फरवरी गुरुवार को अपने रिश्तेदार के घर ग्राम पांडुका दशगात्र कार्यक्रम में गया था. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम वापस घर लौट रहा था.
युवक ग्राम सिंधौरी मोड़ के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में ओमप्रकाश बाइक से नीचे गिर गया. उसके सिर पर गंभीर चोट लगी. उसे राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची.
हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में रखवा दिया. आज सुबह परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सड़क हादसे में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद/बागबाहरा : गुरुवार 13 फरवरी 2025 को दोपहर बागबाहरा थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांक्स्ह कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बागबाहरा के कल्याणपुर के पास हुआ. हादसे की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई. इस हादसे में मृतक महिला की पहचान मोतीन दीवान पति सोहन दीवान उम्र 30 साल ग्राम खेड़ीगांव थाना तेन्दूकोना के रुप में हुई है.