Valentine’s Day पर प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, कई टुकड़ों में बंटा शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Love couple committed suicide on Valentine's Day, dead body found on railway track, body divided into pieces, sensation spread in the area, police engaged in investigation.
बिलासपुर : वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day), जहां प्रेमी जोड़े अपने प्यार का जश्न मनाते हैं. वहीं इस खास दिन पर एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हुआ. बिलासपुर में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली. इस हादसे में दोनों के शव कटकर अलग-अलग हिस्सों में बंट गए हैं. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा रेल लाइन पर प्रेमी युगल ने वेलेंटाइन डे के दिन ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. ट्रेन से कटकर दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए. घटना की खबर पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उनकी शिनाख्त करने के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़ी थी या इसके पीछे कोई और वजह थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान, ट्रेन के आगे कूद गया पति
रिश्तेदार की शादी में जाने को लेकर हुए विवाद की वजह से महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी. उसकी मौत से आहत पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली. पति और पत्नी की खुदकुशी से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया.
चांदपुर के गांव ककराला निवासी रोहित कुमार पिता गंगाराम उम्र 26 साल का पूरा परिवार बृहस्पतिवार को शादी में गया था. जबकि रोहित उसकी पत्नी पार्वती उम्र 25 साल, डेढ़ साल की बेटी घर पर थे. शादी में जाने के लिए पार्वती तैयार हो चुकी थी. मगर रोहित उसे शादी में लेकर नहीं गया. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. झगड़े के बाद रोहित घर से कहीं चला गया. इसी बीच उसकी पत्नी पार्वती दुपट्टे से फंदे पर लटक गई.
कुछ देर के बाद रोहित घर लौटा तो उसकी पत्नी फंदे पर लटकी हुई थी. शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए. पार्वती को फंदे से नीचे उतारा और चिकित्सक के पास ले गए. मगर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद रोहित भी घर से निकल गया. घर से करीब दो किलोमीटर दूर रेल ट्रैक पर पहुंचा और उधर से गुजर रही दिल्ली-कोटद्वार एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. इस घटना के बाद गजरौला से चलकर नजीबाबाद जाने से वाली पैसेंजर ट्रेन घटनास्थल पर पहुंची तो सामने शव पड़ा देख रुक गई. इसी बीच रोहित को तलाश करते हुए उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
अनाथ हो गए मासूम भाई बहन
रोहित और उसकी पत्नी पार्वती के द्वारा खुदकुशी कर लेने के बाद इनका तीन साल को बेटा और डेढ़ साल की मासूम बेटी अनाथ हो गए हैं. बताया गया कि पार्वती की बड़ी बहन की शादी रोहित के बड़े भाई के साथ हुई थी. अब रोहित और पार्वती ने खुदकुशी की तो उनके दोनों बालकों को पालने की जिम्मेदारी मृतका की बड़ी बहन पर आ गई है.
सुबह ही शादी में चला गया था पूरा परिवार
बृहस्पतिवार को मृतक रोहित के मामा के बेटे की शादी थी. जिसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार चला गया था. घर पर सिर्फ रोहित और उसकी पत्नी रह गए थे. इन दोनों को भी शादी में जाना था. मगर रोहित ने शराब का सेवन कर लिया. इसके बाद उसकी पत्नी शादी में चलने के लिए कहती रही. मगर वह नशे में होने के कारण शादी में नहीं ले गया. इसके चलते उसकी पत्नी ने खुदकुशी की. इसके बाद रोहित ने भी ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली.
ये बोले सीओ
आपसी विवाद के चलते महिला ने फंदे पर लटककर खुदकुशी की है. उसके पति ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी. दोनों के बीच रिश्तेदार की शादी में जाने में लेकर विवाद हुआ था -राजेश सोलंकी, सीओ चांदपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



