स्कूटी सवार कारोबारी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख की लूट, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक, 2 लूटेरे गिरफ्तार, नौकर ही निकला मास्टरमाइंड
Robber worth Rs 20 lakhs after fatally attacking a scooty-riding businessman, admitted to hospital, condition critical, 2 robbers arrested, servant turned out to be the mastermind
अंबिकापुर : अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर 20 लाख रुपए की लूट की घटना का खुलासा करते हुए सरगुजा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला सत्तीपारा स्थित रानी सती मंदिर कालोनी के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित अनिल अग्रवाल मोबाइल कंपनी के डीलर और हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के फ्रेंचाइजी संचालक हैं. रविवार रात करीब 9:30 बजे अनिल अग्रवाल स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान एक आरोपी ने उनके सिर पर बांस के डंडे से वार किया और बैग में रखी करीब 20 लाख रुपए की नकदी लूट ली. वारदात उनके घर से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर हुई.
बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटकर बेहोश कर दिया और जमीन पर गिरने के बाद उनके पास मौजूद पूरी नगदी लूट ली. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. राहगीरों की खबर पर लहूलुहान हालत में अनिल अग्रवाल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा. जिसमें आरोपी को बैग लेकर भागते हुए देखा गया. तफ्तीश के दौरान पुलिस ने पहले लूट के 18 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की थी. वहीं, बाकी 2 लाख रुपये भी अब पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर लिए हैं. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
पुलिस की तफ्तीश में यह खुलासा हुआ कि लूट की प्लान उनके पूर्व कर्मचारी दीपक दास ने अपने साथी रोहित दास के साथ मिलकर बनाई थी. दोनों आरोपी व्यापारिक रिश्ते में नाराज चल रहे थे. लूट के बाद रुपए का बंटवारा कर रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.
मौके पर 18 लाख रुपए और पल्सर मोटरसाइकिल छोड़कर आरोपी भागे थे. कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए और बाकी 2 लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए.
शहरवासियों ने इस सनसनीखेज लूटकांड के खुलासे से राहत की सांस ली है. पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई भी शुरु कर दी है और आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



