ज्ञान-गंगा स्कूल के के पीछे पेड़ पर रस्सी से लटकी मिली लाश, इस बात की जताई जा रही आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

A dead body was found hanging from a rope on a tree behind Gyan-Ganga School, suspicion is being expressed, sensation spread in the area, police engaged in investigation

ज्ञान-गंगा स्कूल के के पीछे पेड़ पर रस्सी से लटकी मिली लाश, इस बात की जताई जा रही आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव ज्ञान-गंगा स्कूल के पीछे एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 
मिली जानकारी के मुताबिक ज्ञान-गंगा स्कूल के ठीक पीछे एक पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला. राहगीरों ने इसे देखा तो उनके होश उड़ गए. और फौरन पुलिस को खबर दी. फ़िलहाल अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. मौके पर पहुंची पुलिस शिनाख्त में जुट गई है. प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का मालुम हो रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल वजहों का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB