नशे में पत्नी की गला दबाकर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, कुछ ही घंटों में आरोपी राज गिरफ्तार, घरेलू विवाद बनी हत्या की वजह

A drunk man strangled his wife to death, causing a sensation in the area, and the accused, Raj, was arrested within hours. A domestic dispute was the motive behind the murder.

नशे में पत्नी की गला दबाकर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, कुछ ही घंटों में आरोपी राज गिरफ्तार, घरेलू विवाद बनी हत्या की वजह

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : मनेन्द्रगढ़ जिला के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चनवारीडांड में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सिटी कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका सुब्रतिया बाई उम्र 42 साल निवासी वार्ड नम्बर 3 चनवारीडांड अपने दूसरे पति राज पेंटर के साथ रह रही थी. 5 मार्च को आरोपी राज पेंटर शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरु हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी का गला दबा दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी खबर पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया.
पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया आसपास के लोगों से पूछताछ की और आरोपी की तलाश शुरु की. पुलिस की सक्रियता के चलते घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी राज पेंटर को गिरफ्तार कर लिया गया. लिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है.
मृतिका के शव को पंचनामा कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद और आरोपी का नशे में होना सामने आया है. मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है.
इस मामले की पूरी कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश सैनी, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पांडे, प्रधान आरक्षक नवीन दत्त तिवारी, प्रिंस राय आरक्षक शहबाज़ की सराहनीय भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB