शादी में शामिल होने मैनपुर पहुंचा परिवार, ढाई वर्षीय मासूम की उल्टी दस्त से मौत, मचा हड़कंप, फूड पॉइजनिंग बनी वजह!, जांच में जुटी पुलिस

A family arrived in Mainpur to attend a wedding; a two-and-a-half-year-old child died of vomiting and diarrhea, causing a stir, food poisoning being the cause. Police are investigating.

शादी में शामिल होने मैनपुर पहुंचा परिवार, ढाई वर्षीय मासूम की उल्टी दस्त से मौत, मचा हड़कंप, फूड पॉइजनिंग बनी वजह!, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले में मैनपुर क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आई है. शादी समारोह में अपने रिश्तेदार के घर शामिल होने पहुंचे परिवार के साथ ढाई साल की मासूम बच्ची की उल्टी दस्त से मौत हो गई है. बच्ची को मैनपुर अस्पताल लाया गया और आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया. वही माता पिता और घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम परसुली बरबहली से उत्तम नागेश अपने परिवार के साथ ढाई साल की बेटी कुमारी शशि नागेश को लेकर मैनपुर से 8 किमी दूर ग्राम गोपालपुर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह मे शामिल होने गुरुवार दोपहर पहुंचे थे.
शाम को अचानक ढाई साल की बेटी कुमारी शशि नागेश को उल्टी दस्त शुरु हो गया जिसे फौरन मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. जहां डाॅक्टरों ने चेकअप के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया जिसकी खबर लगते ही माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया है. शुक्रवार दुसरे दिन दोपहर 12 बजे बच्ची शशि नागेश का पोस्टमार्टम कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया. वही पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB