शराब पीने से मना करने पर पिता पर जानलेवा हमला, पत्रकार से मारपीट, दोनों घायल भर्ती, पांच गिरफ्तार बदमाशों का निकला जुलूस
A father was attacked for refusing to drink alcohol, a journalist was beaten up, both the injured were admitted, a procession of five arrested miscreants was taken out
बिलासपुर : शुक्रवार की देर रात घर के बाहर शराबखोरी करने से मना करने पर आधा दर्जन से ज्यादा आदतन बदमाश युवकों ने मीडियाकर्मी और इनके पिता के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया. मारपीट की इस घटना में मीडिया कर्मी और उनके पिता को काफी चोट आई जहां इनको इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया. वही घटना की जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के पतासाजी में जुटकर आरोपियों की धरपकड़ में लगकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कतियापारा निवासी शेखर गुप्ता फोटो जर्नालिस्ट समाचार कार्यालय से काम कर वापस देर रात करीब 10:30 बजे तभी उन्होंने घर के बाहर कुछ युवकों को शराब पीते देखा. विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरु कर दी. विवाद बढ़ता देख शेखर घर के अंदर चले गए. लेकिन बदमाश युवक भी उनके पीछे-पीछे घर में घुस गए और मारपीट शुरु कर दी. मारपीट और हो हल्ला की आवाज से मीडिया कर्मी के पिता शेखर के पिता अशोक गुप्ता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. सिटी कोतवाली टीआई विवेक पांडेय की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुभम सोनी, राहुल गुप्ता समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य शामिल युवकों की तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



