कबीरधाम में इंसानियत शर्मसार, ब्वायफ्रेंड के साथ जंगल घुमने गई गर्लफ्रेंड, जंगल में छोड़कर लौट गया प्रेमी, सामूहिक दुष्कर्म का शिकार
Humanity shamed in Kabirdham, girlfriend went to jungle with boyfriend, boyfriend left her in jungle and returned, victim of gang rape
कबीरधाम : कबीरधाम जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक युवती के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुकदुर थाना क्षेत्र के बदोरा जंगल में पिकनिक मनाने गई युवती कुछ लोगों को दर्द से कराहती 22 वर्षीय युवती अचेत अवस्था मिली. जिसके बाद युवती को तत्काल पंडरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया है. युवती की हालात नाजुक है, वह बोलने की हालत में नहीं है. इस मामले में परिजनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है. हालांकि पीड़िता का बयान दर्ज नहीं होने से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. युवती के साथ दरिंदगी का ये पूरा मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मूलतः कबीरधाम जिला के कुंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 साल की युवती 22 मई को अपने जीजा के घर शादी समारोह में शामिल होने ग्राम मुनमना गयी थी. शादी समारोह से वह अपने ब्वायफ्रेंड के साथ जंगल में घुमने गयी थी. जहां उसके साथ अज्ञात आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. गर्लफ्रेंड को बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी करने के बाद उसे मारने की भी कोशिश की गयी. घटना के बाद पीड़िता को मरा समझकर आरोपी उसे चट्टानों के बीच छोड़कर फरार हो गये. जिसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़िता ने बताया है कि वह शादी समारोह से अपने प्रेमी के साथ जंगल में घुमने गयी थी. जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने पर मारपीट हो गया. इसके बाद उसका प्रेमी उसे जंगल में ही छोड़कर चला गया. शुक्रवार को स्थानीय कुछ लोगों की नजर लड़की पर पड़ी, जो कि गंभीर रुप से घायल और बेहोशी के हालत में पड़ी हुई थी. जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गयी. पुलिस ने पीड़िता को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. गले और शरीर पर चोट, पैरों के नाखून तक गायब हैं. मेडिकल जांच में निजी अंगों में गंभीर चोट की पुष्टि की. यह चोटें किसी जबरदस्ती और बर्बर हमले की ओर इशारा करती हैं.
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैला गई है. जंगल के इलाके में मौजूद मोबाइल टॉवर डेटा, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश की जा रही है.
ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस और प्रशासन पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द पकड़ने का दबाव बढ़ रहा है. इस दर्दनाक घटना ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



