थाने के अंदर स्कूटी चोरी का संदेही युवक गटक गया कीटनाशक फिनाइल, मच गया हड़कंप, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

Young man suspected of scooter theft swallowed pesticide phenyl inside the police station created panic admitted to hospital for treatment

थाने के अंदर स्कूटी चोरी का संदेही युवक गटक गया कीटनाशक फिनाइल, मच गया हड़कंप, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

कोरबा : कोरबा जिले में एक संदेही युवक ने थाना के अंदर कीटनाशक फिनाइल पी लिया. उसे आनन-फानन में मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया. निहारिका स्थित डा हरीश नायक के यहां नर्स का काम करने वाली प्रमिला की स्कूटी 13 अगस्त को अस्पताल के सामने से चोरी कर ली गई थी. इस मामले की जांच कर रही सिविल लाइन पुलिस ने संजय नगर निवासी रोहित राजवाड़े से एक चोरी का वाहन बरामद किया है.
बताया जा रहा है कि उसे हिरासत में लेकर पुलिस कुछ और चोरी के मामलों में पूछताछ कर रही थी. उसे थाना के जहां पर उसे बैठा कर रखा गया था. वहां पास में जहरीला फिनाइल की बोतल रखी हुई थी. संदेही युवक मंगलवार की शाम करीब चार बजे मौका देखकर कीटनाशक फिनाइल की शीशी खोल कर गटागट पी गया. उसकी यह हरकत देखते थाना में मौजूद कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए. उसके हाथ से बोतल को फौरन छीन कर थाना प्रभारी को खबर देते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया गया.
जानकारी होते ही अन्य अधिकारी सिविल लाइन थाना पहुंचे. बहरहाल संदिग्ध युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. अभी कुछ दिनों पहले दर्री थाने में एक आदतन बदमाश की हिरासत के दौरान मौत हो गई थी. इस मामले की न्यायिक जांच चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb