अभनपुर-राजिम मार्ग पर फिल्मी स्टाइल में लूट, चाकू की नोक पर दो बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, बाइक छोड़कर पैदल भागे लुटेरे

A film-style robbery took place on the Abhanpur-Rajim road. Two miscreants snatched ₹1.50 lakh from a Choice Centre operator at knifepoint. The robbers fled on foot, abandoning their bike.

अभनपुर-राजिम मार्ग पर फिल्मी स्टाइल में लूट, चाकू की नोक पर दो बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, बाइक छोड़कर पैदल भागे लुटेरे

अभनपुर-रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया. जब दो नकाबपोश लुटेरों ने चाकू की नोक पर एक चॉइस सेंटर संचालक को अपना निशाना बनाया. बदमाशों ने प्रार्थी को रोककर चाकू की नोक पर डराया-धमकाया और करीब 1.50 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए.  पुलिस इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा का निवासी प्रार्थी उमेंद्र देवांगन चॉइस सेंटर संचालित करता है, वह नकदी लेकर अभनपुर-राजिम मार्ग से गुजर रहा था. इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उसे बीच रास्ते में रोका और गले पर चाकू अड़ाकर उसके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपये लूट लिया.
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई. पकड़े जाने के डर से लुटेरे अपनी बाइक, प्रार्थी का मोबाइल और खाली बैग घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए. पुलिस ने सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है.
घटना के बाद नवा रायपुर सीएसपी, अभनपुर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल और डॉग स्क्वाड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB