मैनपुर में धूमधाम के साथ मनाई गई भक्त माता कर्मा की जयंती, साहू समाज ने निकाली विशाल कलश यात्रा, प्रदेशवासियों को लेख राम साहू ने दी शुभकामनाएं
The birth anniversary of devotee Mata Karma was celebrated with great pomp in Mainpur, Sahu community took out a huge Kalash Yatra, Lekh Ram Sahu extended best wishes to the people of the state.
मां कर्मा समस्त मानव जीवन के कल्याण के लिये कार्य किया - साहू
गरियाबंद/मैनपुर : विकासखण्ड मुख्यायलय मैनपुर नगर में रविवार को तहसील साहू समाज मैनपुर द्वारा भक्त शिरोमणी माता कर्मा की जायंती धुमधाम के साथ मनाई गई. सुबह विशेष पूजा अर्चना के बाद साहू समाज के महिला पुरूष बच्चों द्वारा विशाल कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई. यह शोभा यात्रा पूरे मैनपुर नगर सहित हरदीभाठा का भ्रमण करते हुए साहू सदन परिसर में पहुंचीं. जहां विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि साहू समाज के संरक्षक रामस्वरूप साहू, अध्यक्षता साहू समाज अध्यक्ष बाबूलाल साहू, विशेष अतिथि संरक्षक देवचरण साहू, रामजी साहू, रामसिंह साहू, घनश्याम साहू, खगेश्वर साहू, लालाराम साहू, खुशीराम साहू, लोचन साहू, भोज साहू, खेलन साहू, तरूण साहू,श्रीमती शिवकुमारी साहू, श्रीमती रूखमणी साहू, श्रीमती गीता साहू, देवकुमार साहू, पिताम्बर साहू, लखन साहु एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ में समाज के प्रतिभावान बच्चो द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामस्वारूप साहू ने कहा कि आज माता कर्मा जयंती के अवसर पर हमें उनके बताये मार्गो पर चलने का संकल्प लेना हैं. भक्त माता कर्मा ने समस्त मानव जाति के कल्याण के लिये जो कार्य कियें है और भगवान श्री कृष्ण को अपने हाथों से खिचड़ी खिलाई है. इसी रत्नगर्भ धरती देवभोग से जगन्नाथ पूरी के मंदिर में भोग लगाया जाता है. आज समाज के विकास और उत्थान के लिये चिंतन का समय है हमारे समाज सभी क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होने कहा माता कर्मा जयंती मनाने आज मातृ शक्ति बड़ी संख्या मे इस कार्यक्रम में पहुंची है. जो समाज में महिलाओं के जागरूकता को बताने के लिये काफी है.
तहसील साहू समाज के अध्यक्ष बाबूलाल साहू ने कहा हमारे पूर्वजों द्वारा एक अच्छे समाज का निर्माण किया गया है और हम सबको इस समाज को आगे ले जाने के लिये विकास के पथ पर अग्रसर होने युवा साथियों को हुनरमंद बनाने के लिये काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि साहू समाज का गौरव गाथा पूरे छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि पुरे हिन्दुस्तान में गाया जाता है और साहू समाज का इतिहास काफी गौरवशाली है. विशेष अतिथि रामजी साहू ने कहा हमारे समाज मे जितने भी संत हुए है वे मानव कल्याण के उत्थान के लिये त्याग तपस्या का संदेश दिया है. समाज को और आगे ले जाने के लिये हमें अब शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. कार्यक्रम का संचालन सवितानंद साहू ने किया। इस दौरान समाज के प्रतिभावान छात्रा-छात्रओं का सम्मान भी किया गया.
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खेलन साहू, तरूण साहू, कोमल साहू, पिताम्बर साहू, देव कुमार साहू, पतिराम साहू, डीपी साहू, माखन साहू, छोटेलाल साहू, लिलेश्वरी साहू, रूखमणी साहू लक्ष्मी साहू, राधिका साहू, बिरेन्द्र साहू, उदेराम साहू, छन्नु साहू, संजय साहू, चमन साहू, श्री वादले जी एवं साहू समाज के लोग भारी तादाद में मौजूद थे और प्रसाद भंडारा का कार्यक्रम रखा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
भक्त माता कर्मा के 1010 वीं जयंती पर प्रदेशवासियों को दिए बधाई एवं शुभकामनाएं- लेख राम साहू
धमतरी : कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली ने भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों और धमतरी जिला वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
लेख राम साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन सेवा भक्ति और समाज कल्याण समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा है जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है. भक्त माता कर्मा ने अपने जीवन से यह संदेश दिया की सच्ची श्रद्धा समर्पण और परिश्रम के साथ समाज सेवा करने से ही समझ में सकारात्मक परिवर्तन आता है उनके आदर्श और विचार समाज को एकता सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने को प्रेरित करता है.
लेखराम साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश में भक्ति माता कर्मा के प्रति समाज में गहरी आस्था है और उनकी जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनायी जाती है इस मौके पर विभिन्न सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मा माता के जीवन और उनके आदर्शों को याद किया जाता है.
लेख राम साहू ने कहां कि इस रैली में महिला एवं पुरुष ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इसके लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं. और साहू समाज के जिला अध्यक्ष माननीय गणेश साहू जी को धन्यवाद देता हूं. जिनकी अध्यक्षता में यह रैली का आयोजन किया गया.
इस आयोजन में धमतरी के विधायक ओंकार साहू जी रंजना साहू पूर्व विधायक धमतरी एवं धमतरी जिला से आए सामाजिक बंधु सम्मिलित हुए. यह रैली एकलव्य खेल परिसर से सदर बाजार होते अर्जुनी चौक से वापस अंबेडकर चौक से कर्मा माता चौक तक भव्य आरती के पश्चात संपन्न हुआ समापन के अवसर में माननीय लेख राम साहू जी ने कर्मा माता से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रदेश में धन संपत्ति एवं संपन्नता बना रहे और छत्तीसगढ़ की जनता खुशहाल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



