जमकर मनाई शराब पार्टी, फिर हुआ विवाद, युवक को दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, नशा बन रहा अपराध की वजह!

A heavy drinking party led to a dispute, resulting in a young man being killed by his friend; eight accused, including two minors, have been arrested—highlighting how intoxication is becoming a cause of crime.

जमकर मनाई शराब पार्टी, फिर हुआ विवाद, युवक को दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, नशा बन रहा अपराध की वजह!

धमतरी/कुरूद : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम डाही में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. सनसनीखेज वारदात के बाद धमतरी पुलिस ने रात भर लगातार कार्रवाई करते हुए महज चंद घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें 6 बालिग़ आरोपी और 2 नाबालिग शामिल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 जून 2026 की रात डाही-बगदेही मार्ग स्थित शीतला मंदिर के आगे मोबाइल टावर के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे. इसी दौरान हुलास मंडावी उम्र 32 साल और साथियों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया.
आरोप है कि रोशन ध्रुव और मुकेश यादव ने सड़क किनारे पड़े लकड़ी के मोटे लट्ठे से हुलास मंडावी के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया. इसके बाद एक अन्य आरोपी ने बड़े पत्थर (बोल्डर) से उसके चेहरे और सिर पर हमला कर दिया. गंभीर चोटों की वजह से  हुलास मंडावी की मौके पर ही मौत हो गई.
वारदात की खबर मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई.
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और एसडीओपी कुरूद के पर्यवेक्षण में थाना कुरूद और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी सबूतों, मुखबिर की खबर और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पूरी रात अभियान चलाकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल लकड़ी का लट्ठा और बोल्डर पत्थर भी बरामद कर जब्त कर लिया है.
आरोपियों के खिलाफ थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 197/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 296(बी), 191(2) एवं 191(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. सभी बालिग आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. जबकि दो नाबालिग बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया.
आरोपी
रोशन ध्रुव  उम्र 21 साल
मुकेश यादव उम्र  19 साल
अमन नेताम उम्र 19 साल
रविशंकर पटेल उम्र 22 साल
चंद्रशेखर पटेल उम्र  22 साल
सागर मरकाम उम्र  25 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?